अमेरिका सीनेटर का दावा ट्रंप ने नहीं रुकवाया भारत-पाक युद्ध (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

ट्रंप ने नहीं रुकवाया भारत-पाक युद्ध...US सीनेटर ने खोल दी पोल, बोले- नतीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना उनकी आदत

Donald Trump News: मार्क वॉर्नर ने ट्रंप के दावे को गलत बताया, कहा कि भारत-पाकिस्तान तनाव खुद ही सुलझा, अमेरिका की भूमिका बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई, जिससे कूटनीतिक भरोसा कमजोर हो सकता है।

अक्षय साहू

US Senator on Operation Sindoor: अमेरिका के प्रभावशाली सीनेटर और सीनेट इंटेलिजेंस कमेटी के अध्यक्ष मार्क वॉर्नर ने डोनाल्ड ट्रंप के उन दावों को गलत ठहराया है, जिनमें उन्होंने कहा था कि मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोकने में अहम भूमिका निभाई थी। वॉर्नर ने कहा कि हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को खत्म करने में अमेरिका की भूमिका को जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। 

वॉर्नर ने एक मीडिया इंटरव्यू में स्पष्ट कहा कि उपलब्ध जानकारी इस बात का समर्थन नहीं करती कि अमेरिका ने अकेले ही तनाव को कम किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के सदस्यों, खुफिया समुदाय और अमेरिकी इंटेलिजेंस कमेटी से जो जानकारी मिली, उससे यह साफ है कि यह मसला भारत और पाकिस्तान के बीच ही सुलझा। उन्होंने माना कि अमेरिका ने संभवतः सहयोगी भूमिका निभाई होगी, लेकिन ट्रंप की सीधी दखलअंदाजी के दावों को उन्होंने खारिज किया।

स्थिति गंभीर थी, लेकिन नई नहीं

जब यह सवाल पूछा गया कि क्या यह टकराव दोनों परमाणु संपन्न देशों को बड़ी तबाही के करीब ले गया था, तो वॉर्नर ने कहा कि स्थिति गंभीर थी, लेकिन नई नहीं। भारत और पाकिस्तान के बीच पहले भी कई ऐसे तनाव आ चुके हैं। वॉर्नर ने यह भी कहा कि यह घटना एक जाना-पहचाना पैटर्न दिखाती है, जो अक्सर किसी आतंकवादी घटना से जुड़ा होता है। सीमा पार आतंकवाद लंबे समय से दोनों देशों के बीच चिंता का कारण रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे मौकों पर नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच संवाद के चैनल मौजूद हैं, जिनसे यह मामला सुलझा।

वॉर्नर ने पाकिस्तान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह अक्सर भारत पर जरूरत से ज्यादा ध्यान देता है और अपनी आर्थिक चुनौतियों के लिए भी भारत को जिम्मेदार ठहराता है। वहीं भारत अब उस प्रतिस्पर्धा से आगे बढ़ चुका है और नई पीढ़ी अमेरिका के साथ मजबूत रिश्तों के पक्ष में है।

नतीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप के बारे में उन्होंने कहा कि वह अक्सर विदेश मामलों में नतीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं, जिससे कूटनीतिक माहौल बिगड़ सकता है। वॉर्नर ने चेतावनी दी कि ऐसी बातें सहयोगी देशों के साथ भरोसे को कमजोर कर सकती हैं और क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा सकती हैं। उन्होंने कहा कि भारत के साथ मौजूदा टैरिफ विवाद भी इसी नाराजगी से जुड़ा हो सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीजफायर का श्रेय ट्रंप को पर्याप्त रूप से नहीं दिया।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें