भारतीय राजदूत ने नेपाल की नवनियुक्त PM से की मुलाकात, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

पटरी पर लौटी जिंदगी... काठमांडू में कर्फ्यू खत्म, भारतीय राजदूत ने नवनियुक्त PM से की मुलाकात

Kathmandu curfew lifted: नेपाल में अंतरिम सरकार के गठन के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होती दिखाई दे रही है। काठमांडू में आज सुबह 5 बजे से कर्फ्यू हटा दी गई हैं।

अमन उपाध्याय

India Relation With Nepal: नेपाल के लोगों को आज बड़ी राहत मिली है। कुछ दिनों से चल रही हिंसा के बाद काठमांडू में लगाई गई कर्फ्यू अब हटा दी गई है। यह कर्फ्यू और प्रतिबंध पहले सेना द्वारा लागू किए गए थे, जो अब आज सुबह 5 बजे से समाप्त हो गए हैं। नेपाल में अंतरिम सरकार के गठन और हालात सामान्य होने के बाद सेना ने यह कदम उठाया है। हालांकि, कुछ दिनों तक सड़कों पर सेना की उपस्थिति बनी रहने की संभावना है।

खबर के अनुसार, नेपाल में नए चुनाव 5 मार्च 2026 से पहले आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सिफारिश के बाद वर्तमान प्रतिनिधि सभा को भंग किया और नई प्रतिनिधि सभा के चुनाव की तारीख तय की।

भारतीय राजदूत ने नवनियुक्त पीएम से की मुलाकात

नेपाल की नवनियुक्त अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने हाल ही में मुलाकात की। उन्होंने उन्हें बधाई दी और संकट के इस समय नेपाल को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में सुशीला कार्की के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण के तुरंत बाद, भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव उनसे मिलने वाले पहले विदेशी कूटनीतिज्ञ बने।

नेपाली जनता के हित में भारत का समर्थन जारी रहेगा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशीला कार्की को उनकी नियुक्ति पर बधाई और शुभकामनाएं भेजीं। इस बधाई का स्वागत करते हुए कार्की ने कहा कि नेपाल इस संकटपूर्ण समय से बाहर आने में भारत से महत्वपूर्ण सहयोग की उम्मीद रखती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत हमेशा की तरह नेपाली जनता के हित में अपना समर्थन जारी रखेगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय राजदूत ने कहा कि भारत हमेशा नेपाल और उसके लोगों के साथ खड़ा है। राजदूत श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि भारत नेपाल के पुनर्निर्माण और आगामी आम चुनावों में हर संभव मदद देने के लिए तैयार है। वे नेपाल की अंतरिम सरकार के साथ मिलकर देश के हर क्षेत्र के विकास और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

नेपाल की पहली महिला पीएम

सुप्रीम कोर्ट की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री का पद संभाल लिया है। उन्होंने राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में शपथ ली। यह नेपाल का पहला अवसर है जब कोई महिला अंतरिम प्रधानमंत्री बनी हैं, जिससे देश के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट