पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

'हिन्दुस्तान को नक्शे से...', तालिबान ने पीटा तो बौखलाए मुनीर, भारत को देने लगे परमाणु हमले की धमकी

Munir Threatens India to Nuclear Attack: पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने भारत को परमाणु हमले की धमकी देते हुए कहा कि यदि भारत उकसावे की हरकत करेगा तो जवाब तेज़ और खतरनाक होगा।

अक्षय साहू

Pak-Afghan Tension: पाकिस्तान के अफगानिस्तान पर हवाई हमले करने के बाद दोनों देशों की बीच तनाव एक बार फिर अपने चरम पर है। इसी बीच पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर भारत को परमाणु हमले की धमकी देते हुए भड़काऊ बयान दिया है।जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि अगर भारत उकसावे वाली हरकत करता है तो परिणाम खतरनाक होगें।

एबटाबाद में पाकिस्तानी मिलिट्री अकादमी में कैडेट्स को संबोधित करते हुए मुनीर ने कहा कि अगर भारत कोई भी छोटी सी उकसावे वाली हरकत करेगा, तो पाकिस्तान बहुत तेज और खतरनाक जवाब देगा। पाकिस्तान की मानना है कि अफगान तालिबान भारत के इशारें पर पाकिस्तान पर हमले कर रहा है।

भारत का घमंड को तोड़ देगा पाकिस्तान

मुनीर ने मिलिट्री अकादमी में कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान, भारत के बड़े आकार के घमंड को तोड़ देगा। उन्होंने भारतीय सेना और नेताओं को चेतावनी दी कि वे भड़काऊ बयानबाजी से बचें और सभी विवादों को संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समझौतों के जरिए हल करें। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान को कोई दबा या डरा नहीं सकता।

ये पहली बार नहीं है जब आसिम मुनीर ने भारत को लेकर इस तरह का बयान दिया है। अगस्त 2025 में अमेरिका के टैम्पा में उन्होंने कहा था कि अगर पाकिस्तान को अस्तित्व का खतरा हुआ, तो वह आधी दुनिया को तबाह कर देगा।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने लगाई फटकार

इसके अलावा जब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने सिंधु समझौता खत्म करते हुए सिंधु नदी पर बांध बनाएगा का ऐलान किया था, तब भारत के इस फैसले के बौखलाकर मुनीर ने धमकी दी थी कि अगर भारत ऐसा कुछ किया, तो पाकिस्तान उस पर 10 मिसाइलें दाग देगा। उस समय अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने उनके इन बयानों को न्यूक्लियर ब्लैकमेल और गैर-जिम्मेदाराना कहा था।

भारत ने भी उनके इन बयानों की निंदा की थी और कहा था कि ऐसी धमकियां क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए खतरनाक हैं। भारत के विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा था कि पाकिस्तान की सेना का आतंकवादी संगठनों से संबंध रहा है, इसलिए उसके परमाणु हथियारों को लेकर दुनिया की चिंता जायज है।

MLC Election काउंटिंग LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी