तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

Tamilnadu Police Check Post: तमिलनाडु में 17 कैदियों ने पुलिस पर कथित तौर पर हमला करके जेल से फरार हो गया। पुलिसन ने एक को पकड़ने में कामयाब रही है।
tamilnadu police check post
तमिलनाडु पुलिस का चेक पोस्टसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • तमिलनाडु के एक जेल की सुरक्षा में बड़ी चूक की घटना सामने आई

  • थेनी उप-जेल में बंद 17 कैदी फरार हो गया

  • एक कैदी को पकड़ने में पुलिस कामयाब रही है

Tamil Nadu Prisoners Escaped: तमिलनाडु के जेल की सुरक्षा में बड़ी चूक की घटना हुई है। थेनी उप-जेल में बंद सत्रह कैदी सोमवार देर रात एक पुलिसकर्मी पर कथित तौर पर हमला करने के बाद फरार हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से एक कैदी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी फरार कैदियों को पकड़ने के लिए 17 विशेष टीमें गठित की गई हैं।

दक्षिण जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजयेंद्र बिदारी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान एक फरार कैदी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने एक फरार कैदी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के लिए गहन जांच

घटना के बाद सुरक्षा दल वाहनों की गहन जांच कर रही है। डिंडीगुल के पुलिस अधीक्षक एस जयकुमार ने एएनआई को बताया कि एहतियात के तौर पर पड़ोसी डिंडीगुल जिले में 16 स्थानों पर चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं

थेनी जिला जेल में तैनात द्वितीय श्रेणी के पुलिसकर्मी थंगापांडी को इस घटना में सिर में चोट आई और उन्हें जी विलाक्कू स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, दो अन्य जेल पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोटें आईं।

tamilnadu police check post
मुरैना जिला अस्पताल से भागने की कोशिश नाकाम, कैदी वार्ड का गेट तोड़कर फरार हुआ बंदी, डॉक्टर्स ने दबोचा

पड़ोसी जिले को अलर्ट किया

इस घटना के बाद, पड़ोसी जिलों की पुलिस को सतर्क कर दिया गया और उन्हें हाई अलर्ट पर रखा गया। घटना की जानकारी इडुक्की, मदुरै और दिंडीगुल जिलों की पुलिस को दी गई, जबकि फरार आरोपियों की पहचान में सहायता के लिए उनकी तस्वीरें पुलिस अधिकारियों के बीच वितरित की गईं।

मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस शेष फरार कैदियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी रखे हुए है।

tamilnadu police check post
Shiva Sharma Death Case: श्रद्धा दुबे, बहन और ड्राइवर से सात घंटे हुई पूछताछ, कोर्ट के आदेश पर भेजे गए जेल

एक ही कोठरी में बंद था कैदी

पुलिस के अनुसार, सभी 17 आरोपी एक ही कोठरी में बंद थे। आरोप है कि जब जेल कर्मियों को सूचना मिली कि एक कैदी की तबीयत खराब है, तो वे कोठरी में दाखिल हुए और उन्होंने जेल से भागने से पहले उन पर हमला किया। जेल की सुरक्षा में चूक की इस घटना ने तमिलनाडु सरकार के सामने कई सवाल खड़े किए हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या इसमें किसी की साजिश भी है?

Navbharat Live
navbharatlive.com