

Highlights:
गुवाहाटी में फायरिंग से कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
बोरा सर्विस इलाके में स्थित होटल बिलास इन के पास फायरिंग
फायरिंग की घटना पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई का बयान
Guwahati Firing Incident: असम के गुवाहाटी में सोमवार की रात अंधाधुंध फायरिंग की घटना ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना पर असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने जताई है। मंगलवार को गुवाहाटी के उलुबारी इलाके में होटल बिलास इन के पास हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने अधिकारियों से इस घटना की गहन जांच करने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया। एक्स पर एक पोस्ट में, गोगोई ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और गुवाहाटी में सार्वजनिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई।
उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और बढ़ते अपराध पर अधिक ध्यान देना चाहिए। गोगोई ने कहा कि यह घटना गुवाहाटी में सार्वजनिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में गंभीर चिंताएं पैदा करती है। मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के रूप में, हिमंता बिस्वा सरमा को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और बढ़ते अपराध पर अधिक ध्यान देना चाहिए।
गोगोई ने अधिकारियों से दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।
घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। एम्बुलेंस और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की एक टीम घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। गुवाहाटी पुलिस आयुक्त डॉ. पार्थ सारथी महंत ने बताया कि आरोपी घनकांता गोगोई को गिरफ्तार कर लिया गया है। महंत ने कहा कि पुलिस को संदेह है कि यह घटना होटल बिलास इन के पट्टे समझौते से संबंधित संपत्ति विवाद के कारण हुई है।
गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के प्रभारी प्रोफेसर (डॉ.) बाबुल कुमार बेजबरुआ ने बताया कि अस्पताल को रात 9 बजे के बीच घटना की सूचना मिली। रात 9:30 बजे के बीच घटना की सूचना मिलने पर अधिकारी अस्पताल पहुंचे।
डॉ. बेजबरुआ ने बताया कि बोरा सर्विस एरिया में एक घटना घटी। हमें इसकी सूचना रात 9:00 से 9:30 बजे के बीच मिली, जिसके बाद हम यहां आए। हमने पाया कि एक व्यक्ति को मृत अवस्था में लाया गया था।
जीएमसीएच के अधिकारी ने मृतक की पहचान नारायण दास (उम्र लगभग 48 वर्ष) के रूप में की और बताया कि उनके होंठ पर चोट लगी थी। उन्होंने आगे कहा कि गोली शरीर में घुस गई थी, लेकिन बाहर निकलने का कोई निशान नहीं था। घटना की आगे की जांच जारी है।