- Hindi News »
- World »
- Donald Trump Claims He Can Easily Solve Pakistan Afghanistan Conflict References India Pak
‘ये जंग रोकना मेरे लिए बहुत आसान’, Pak-Afghan संघर्ष पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- 8 युद्ध सुलझाए हैं
- Written By: सौरभ शर्मा
America के राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान संघर्ष को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि उनके लिए यह युद्ध रूकवाना भी बहुत आसान है। उन्होंने कहा है भारत-पाक सहित दुनिया के 8 युद्ध सुलझाए है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया)
Donald Trump Remark on Pak-Afghan Ceasefire: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी संघर्ष को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि इस जंग को सुलझाना उनके लिए “आसानी से” संभव है। ट्रंप ने यह टिप्पणी व्हाइट हाउस में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ एक वर्किंग लंच के दौरान की। यह बयान ऐसे वक्त आया है जब दोनों देशों के बीच 48 घंटे का संघर्षविराम खत्म हो रहा है, लेकिन समाधान के लिए दोहा में बातचीत भी होने वाली है।
ट्रंप ने कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान अमेरिका चलाने पर है, लेकिन उन्हें युद्ध सुलझाने में काफी आनंद आता है क्योंकि वह लोगों की जान बचाना चाहते हैं। अपने अनुभव का हवाला देते हुए ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान कई वैश्विक युद्ध सुलझाए हैं और इस तरह लाखों जिंदगियां बचाई हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि उन्होंने आठ युद्ध सुलझाए, जिनमें रवांडा, कांगो और भारत-पाकिस्तान संघर्ष भी शामिल हैं।
नोबेल पुरस्कार पर क्या बोले ट्रंप?
ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार का जिक्र करते हुए कहा कि हर बार जब उन्होंने कोई युद्ध सुलझाया तो कहा गया कि उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अब उनके लिए इन पुरस्कारों की कोई खास अहमियत नहीं रह गई है, बल्कि लोगों की जान बचाना ही उनकी प्राथमिकता है। इसी बातचीत में उन्होंने 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरोना माचाडो को दिए जाने का भी जिक्र किया। ट्रंप ने बताया कि माचाडो ने अपने भाषण में उनके लोकतांत्रिक समर्थन की प्रशंसा की और यह पुरस्कार आंशिक रूप से उन्हें समर्पित किया।
सम्बंधित ख़बरें
170 यात्रियों से भरी एयर अरेबिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोच्चि में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
PoK Protest: पाकिस्तान से आजादी की मांग, शहबाज और आसिम मुनीर को बताया आतंकी, PoK में प्रोटेस्ट हुआ तेज
कतर ने रखी थी गैस प्लांट बंद करने की डील! ईरान के इनकार से बची दुनिया, जानें पूरा मामला
Indian Ship Attack: ओमान हमले में 4 भारतीयों की मौत की खबर झूठी? विदेश मंत्रालय ने बताई सच्चाई
यह भी पढ़ें: ‘5 हजार लो और चलो मेरे साथ’, मरीज ने नर्स से की गंदी बात; भड़के स्टाफ ने अस्पताल में ही पीटा: VIDEO
संघर्षविराम के बीच आया बयान
डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा संघर्ष के बाद हुआ 48 घंटे का संघर्षविराम समाप्त हो गया है। हालांकि, कुछ सूत्रों ने इसके विस्तार की बात कही है। वहीं, दूसरी तरफ तालिबान ने पाकिस्तान पर संघर्षविराम तोड़ने का आरोप लगाया है। तालिबान ने दावा किया कि पाकिस्तान ने पक्तिका प्रांत के कई जिलों में हवाई हमले किए हैं, जिससे तनाव बढ़ गया है। इन सब के बीच, दोनों पक्षों के बीच दोहा में समाधान के लिए एक बैठक भी होने वाली है।
Donald trump claims he can easily solve pakistan afghanistan conflict references india pak
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Delhi Electricity Bill Hike: दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, जून से बढ़कर आएगा बिल; DERC का बड़ा फैसला
Jun 13, 2026 | 05:02 PMआपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, बनाएं एकीकृत योजना, मंत्री आशीष शेलार ने दिए रेलवे, मनपा और बेस्ट को निर्देश
Jun 13, 2026 | 05:00 PMभंडारा में पीएम सूर्यघर योजना का असर, 9,533 उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य
Jun 13, 2026 | 05:00 PMअपने चेले-चपाटों को नसीहत दें अखिलेश…अदिति यादव मामले में सपा प्रमुख पर बरसे CM योगी, जानें क्या कुछ कहा
Jun 13, 2026 | 04:58 PM‘वीर-जारा’ में कैमियो के लिए Manoj Bajpayee ने नहीं मांगी थी फीस, यश चोपड़ा ने घर भेज दिया था चेक
Jun 13, 2026 | 04:57 PMपुणे: ऑनलाइन गेमिंग से लाखों की ठगी करने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, दुबई से जुड़ा है मास्टरमाइं
Jun 13, 2026 | 04:56 PMसीहोर के कपिल परमार का एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए चयन, जापान में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
Jun 13, 2026 | 04:55 PMवीडियो गैलरी

घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM














