डोनाल्ड ट्रम्प और मेलानिया ट्रम्प, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

मेलानिया ट्रंप ने तोड़ी व्हाइट हाउस की कई बड़ी परंपराएं, डोनाल्ड ट्रंप से भी दो कदम आगे निकलीं फर्स्ट लेडी

Melania Trump: व्हाइट हाउस की दशकों पुरानी परंपराओं को दरकिनार कर मेलानिया ट्रंप ने अमेरिकी राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। देर से एंट्री से लेकर प्रचार से दूरी तक, जानें उनके कई साहसी फैसले।

अमन उपाध्याय

Donald Trump Wife News: अमेरिका में 'फर्स्ट लेडी' का पद केवल एक औपचारिक भूमिका नहीं है, बल्कि यह दशकों पुरानी उम्मीदों और परंपराओं से बंधा होता है। आमतौर पर फर्स्ट लेडी से यह अपेक्षा की जाती है कि वे व्हाइट हाउस में स्थायी रूप से रहें, चुनावी रैलियों में राष्ट्रपति का कंधा बनकर खड़ी रहें और सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण की रस्मों को निभाएं।

हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने इन स्थापित मानदंडों को कभी पूरी तरह स्वीकार नहीं किया और अपने दोनों कार्यकालों के दौरान कई बार लीक से हटकर फैसले लिए।

व्हाइट हाउस में देरी और चुनावी प्रचार से दूरी

मेलानिया ट्रंप के सबसे चर्चित फैसलों में से एक था 2016 में राष्ट्रपति बनने के बाद व्हाइट हाउस में तुरंत शिफ्ट न होना। उन्होंने अपने बेटे बैरन की पढ़ाई को प्राथमिकता देते हुए न्यूयॉर्क में रहना चुना जिसे राजनीतिक गलियारों में बेहद असामान्य माना गया। इसके अलावा, उन्होंने 2016, 2020 और 2024 के तीनों चुनावों के दौरान खुद को चुनाव प्रचार से लगभग दूर रखा जबकि फर्स्ट लेडी आमतौर पर रैलियों का मुख्य आकर्षण होती हैं। 2024 के रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में भी वह मौजूद तो रहीं लेकिन उन्होंने कोई भाषण नहीं दिया।

विवादित फैशन और अलग अंदाज

मेलानिया का 'स्टाइल स्टेटमेंट' भी अक्सर परंपराओं को चुनौती देने वाला रहा। व्हाइट हाउस की पारंपरिक हरियाली वाली क्रिसमस सजावट के बजाय उन्होंने सफेद शाखाओं और गहरे लाल पेड़ों वाली मिनिमल थीम चुनी, जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं। वहीं, अमेरिका-मेक्सिको सीमा दौरे पर उनके द्वारा पहनी गई 'I really don't care' लिखी जैकेट ने न केवल विवाद खड़ा किया बल्कि फर्स्ट लेडी की सौम्य और पारंपरिक छवि को भी तोड़ दिया।

सत्ता हस्तांतरण और निजी फैसले

राजनीतिक शिष्टाचार के मामले में भी मेलानिया ने अपना अलग रास्ता चुना। 2020 में ट्रंप की हार के बाद उन्होंने आने वाली फर्स्ट लेडी जिल बाइडन से पारंपरिक मुलाकात नहीं की और जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह से भी नदारद रहीं। उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल के लिए भी स्पष्ट कर दिया है कि वे व्हाइट हाउस में पूरे समय नहीं रहेंगी।

कार्यकाल के दौरान ही रिलीज की आत्मकथा आमतौर पर फर्स्ट लेडीज अपने संस्मरण या डॉक्यूमेंट्री कार्यकाल समाप्त होने के बाद जारी करती हैं लेकिन मेलानिया ने पद पर रहते हुए ही अपनी किताब और डॉक्यूमेंट्री रिलीज कर दी। पूरे कार्यकाल के दौरान उन्होंने मीडिया से एक निश्चित दूरी बनाए रखी और बहुत ही सीमित सार्वजनिक उपस्थितियों को चुना जो उन्हें अमेरिका की सबसे रहस्यमयी और स्वतंत्र फर्स्ट लेडी के रूप में स्थापित करता है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें