ब्राजील के राष्ट्रपति ने की ट्रंप से बात, (डि़जाइन फोटो)  
विदेश

पहले विरोध, अब समझौता! ब्राजील के राष्ट्रपति के बदल गए तेवर... टैरिफ को लेकर लूला ने की ट्रंप से बात

US-Brazil Ties: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से करीब 30 मिनट तक फोन पर बातचीत की। इस बातचीत में सिल्वा ने अमेरिका से टैरिफ और प्रतिबंधों को हटाने की अपील की।

अमन उपाध्याय

US Brazil Tariff War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति का असर दुनियाभर के कई देशों पर पड़ रहा है, जिनमें भारत और ब्राजील भी शामिल हैं। इसी बीच ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा ने ट्रंप से आग्रह किया है कि ब्राजीलियाई उत्पादों पर लगाए गए 40% टैरिफ और स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाया जाए।

दोनों नेताओं के बीच इस मुद्दे पर करीब 30 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई। ब्राजील सरकार की ओर से जारी बयान में इस बातचीत की पुष्टि की गई है। बयान के अनुसार, राष्ट्रपति लूला और ट्रंप ने जल्द ही आमने-सामने मुलाकात करने पर भी सहमति जताई है। बातचीत का माहौल सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक रहा।

जल्द होगी दोनो देश के बीच बैठक

उन्होंने यह भी बताया कि हमारी चर्चा कई विषयों पर हुई, लेकिन मुख्य रूप से ध्यान दोनों देशों की अर्थव्यवस्था और व्यापार पर रहा। हम आगे भी वार्ता जारी रखेंगे और जल्द ही ब्राजील व अमेरिका के बीच एक और बैठक होगी। बातचीत काफी सकारात्मक रही मुझे विश्वास है कि हमारे देश मिलकर बेहतरीन काम करेंगे। ट्रंप ने भी इस बातचीत को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। दोनों नेताओं के बीच मुख्य रूप से आर्थिक और व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा हुई। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि आने वाले समय में वे बातचीत जारी रखेंगे और जल्द ही ब्राजील या अमेरिका में आमने-सामने मुलाकात करेंगे।

ब्राजील पर लगा है कुल इतना टैरिफ

ब्राजील सरकार के मुताबिक, मलेशिया में आयोजित आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान लूला ने अमेरिका के साथ बैठक का प्रस्ताव रखा और वहां की यात्रा करने की इच्छा जताई। बैठक के बाद ब्रासीलिया में ब्राजील के वित्त मंत्री फर्नांडो हद्दाद ने बताया कि वार्ता का माहौल सकारात्मक रहा। इस चर्चा में उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन और विदेश मंत्री मौरो विएरा भी मौजूद थे। शुरुआत में अमेरिका ने ब्राजील पर 10% का न्यूनतम टैरिफ लगाया था, लेकिन बाद में ट्रंप प्रशासन ने कई अहम निर्यात उत्पादों पर इसे बढ़ाकर 40% कर दिया, जिससे कुल टैरिफ 50% तक पहुंच गया।

ट्रंप प्रशासन ने अपने टैरिफ फैसले का बचाव करते हुए कहा कि ब्राजील की मौजूदा नीतियां और पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के खिलाफ चल रहा आपराधिक मुकदमा देश में आर्थिक आपात स्थिति जैसी स्थिति पैदा कर रहा है। इस महीने की शुरुआत में, बोल्सोनारो को 2022 के चुनाव हारने के बाद तख्तापलट की साजिश रचने का दोषी पाया गया था। सुप्रीम कोर्ट के एक पैनल ने उन्हें 27 साल 3 महीने की कैद की सजा सुनाई। इसी बीच, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने ट्रंप से वाशिंगटन में मुलाकात की पेशकश की है ताकि संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान शुरू हुई बातचीत को आगे बढ़ाया जा सके।

Explainer: 65 करोड़ रुपये महीना किराया, फिर भी भारत ने क्यों लिया MQ-9B ड्रोन? जानिए इसकी खासियत और जरूरत

आंध्र प्रदेश के पलनाडू में भीषण हादसा, बस और ऑटो में जोरदार टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत

नेशनल स्पोर्ट्स डे पर PM मोदी की खेल की बात, जानिए क्यों आज का दिन हर एथलीट के लिए है खास

खेल दिवस पर पीएम मोदी करेंगे युवाओं से खास बातचीत, 1500 से ज्यादा संस्थानों में होगा खेलो इंडिया डायलॉग

Weather Update: देशभर में छाया साइक्लोनिक सर्कुलेशन, UP-बिहार समेत 26 राज्यों में आंधी-तूफान से मचेगा हाहाकार