भारतीय मूल की महिला के साथ जेडी वेंस की तीखी बहस (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

'आप हमें रोक नहीं सकते', स्टेज पर भाषण दे रहे थे जेडी वेंस, तभी भारतीय महिला आई सामने और फिर...

US immigration Policy: भारतीय महिला ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से सख्त इमिग्रेशन नीतियों और उनके निजी जीवन को लेकर तीखे सवाल पूछे। इसके जवाब में वेंस कोई सीधा जवाब नहीं दे सके।

अक्षय साहू

JD Vance and Indian Woman Heated Debate: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मिसिसिपी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया, जब एक महिला जो शायद भारतीय मूल की थीं, ने वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस से ट्रंप प्रशासन की सख्त इमिग्रेशन नीतियों और उनके निजी जीवन को लेकर तीखे सवाल पूछे। वेंस छात्रों को संबोधित कर रहे थे, जब महिला ने अमेरिकन ड्रीम और इमिग्रेशन पॉलिसी में बदलाव को लेकर अपनी नाराजगी जताई।

वेंस लंबे समय से कड़े इमिग्रेशन नियमों के समर्थक रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका को कानूनी इमिग्रेशन की संख्या सीमित करनी चाहिए। उन्होंने कोई सटीक आंकड़ा तो नहीं दिया, लेकिन मौजूदा स्तर को बहुत ज्यादा बताया और कहा कि इसे काफी कम किया जाना चाहिए। इस पर कश्मीरी पश्मीना जैसी शॉल में लिपटी हुई महिला ने जवाब दिया कि उन्हें और उनके जैसे लाखों प्रवासियों को अमेरिकन ड्रीम का वादा किया गया था, लेकिन अब उन्हें बताया जा रहा है कि उनकी संख्या अधिक है।

महिला वेंस से पूछे सख्त सवाल

महिला ने सख्ती से सवाल करते हुए पूछा कि, आपने कब तय किया कि हम बहुत ज्यादा हैं? आपने हमारी जवानी, हमारी पूंजी और हमारा भरोसा लिया अब आप हमें बताकर यह कह रहे हैं कि हम यहां के नहीं रहे? महिला की यह भावनात्मक टिप्पणी सभा में मौजूद कई छात्रों ने सराहा और तालियों से समर्थन जताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मकसद कोई नाटक करना नहीं था, बल्कि ईमानदार सवाल पूछना था।

वेंस ने हल्का-फुल्का मजाक करते हुए कहा, हम अभी सीन बनाने के करीब नहीं हैं, लेकिन सवाल का सीधा जवाब देने से बचते रहे। वेंस ने आगे कहा कि अमेरिका को तय करना होगा कि अपनी सामाजिक और आर्थिक संरचना को सुरक्षित रखने के लिए कितने लोगों को स्वीकार किया जा सकता है। उन्होंने जोड़ा कि अगर कुछ लोग गैर-कानूनी रूप से आए और मदद की, तो इसका यह मतलब नहीं कि हर साल लाखों या करोड़ों लोगों को आने दिया जाएगा, क्योंकि यह टिकाऊ नहीं है।

पत्नी हर हफ्ते जाती है चर्च: वेंस

कार्यक्रम के दौरान एक छात्र ने वेंस के इंटरफेथ परिवार का भी सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि एक क्रिश्चियन वाइस प्रेसिडेंट के रूप में वह अपनी हिंदू पत्नी और इंटर-कल्चरल परिवार के अनुभव को कैसे देखते हैं। वेंस ने जवाब दिया कि उनकी पत्नी उषा वेंस अधिकांश रविवार को उनके साथ चर्च आती हैं, और उन्हें उम्मीद है कि एक दिन वह क्रिश्चियन गॉस्पेल से प्रभावित होंगी।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 477 वोट से आगे, ABVP पीछे

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात