-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Laura Loomer Comments On Islam Jb Vance Wife Controversy Zohran Mamdani
‘एक जैसे नहीं होते हिंदू-मुस्लिम…’,ट्रंप की करीबी ने जेडी वेंस पर कसा तंज, इस्लाम पर दिया ये बयान
- Written By: अक्षय साहू
Vance-Mamdani Controversy: लौरा लूमर ने कहा कि अगर जेडी वेंस मुस्लिम महिला से शादी करते, तो उन्हें व्हाइट हाउस तक पहुंचने का मौका नहीं मिलता, जोहरान ममदानी और वेंस के विवाद के संदर्भ में।

जेडी वेंस-जोहरान ममदानी विवाद में कूदी लौरा लूमर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Laura Loomer on Islam: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की करीबी और दक्षिणपंथी नेता लौरा लूमर ने मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर जेडी वेंस किसी मुस्लिम महिला से शादी करते, तो उन्हें शायद व्हाइट हाउस तक जाने का मौका नहीं मिलता। उन्होंने ये बयान न्यूयॉर्क के मेयर पद के उम्मीदवार जोहरान ममदानी और जेडी वेंस के बीच जारी विवाद को लेकर दिया।
जोहरान ममदानी और जेडी वेंस के बीच हाल ही में विवाद हो गया। विवाद की शुरुआत तब हुई जब जेडी वेंस ने 9/11 हमलों को लेकर जोहरान ममदानी पर टिप्पणी की। इसके बाद ब्रिटिश-अमेरिकी पत्रकार मेहदी हसन ने आरोप लगाया कि जेडी वेंस अश्वेत लोगों का मजाक उड़ा रहे हैं, जबकि उन्होंने खुद एक भारतीय हिंदू महिला, ऊषा वेंस, से शादी की है। मेहदी हसन ने कहा कि जेडी वेंस ने सार्वजनिक रूप से अश्वेत लोगों पर टिप्पणी की, जबकि उनकी पत्नी भारतीय मूल की हैं।
हमें इस्लाम से परेशानी: लौरा लूमर
इस पर लौरा लूमर ने कहा कि जेडी वेंस की पत्नी मुस्लिम नहीं हैं। अगर वे मुस्लिम होतीं, तो ‘MAGA’ समर्थक उन्हें व्हाइट हाउस भेजने के लिए समर्थन नहीं करते। MAGA का मतलब है “Make America Great Again,” जो 2016, 2020 और 2024 में डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी कैंपेन का मुख्य स्लोगन रहा। लूमर ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, आपको क्या लगता है कि हिंदू और मुस्लिम एक जैसे होते हैं? उन्होंने आगे कहा, ऊषा वेंस एक हिंदू अमेरिकी हैं। हमें अश्वेत लोगों से नहीं, इस्लाम से परेशानी है।
सम्बंधित ख़बरें
जापान में कुदरत का कहर…7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद भरभरा कर गिरा मॉल, कई लोगों के मरने की आशंका- VIDEO
PoK भारत का अभिन्न हिस्सा…पीओके में चुनाव पर भारत सख्त, MEA बोला- अवैध कब्जे को वैध दिखाने की कोशिश
जापान के क्यूशू में 7.1 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; कुमामोटो समेत कई इलाकों में हाई अलर्ट
कुवैत ने पाकिस्तान के साथ किया बड़ा रक्षा समझौता, शाही आदेश जारी होते ही बढ़ी हलचल, जानें क्या है खास
यह विवाद जोहरान ममदानी के एक बयान से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने ब्रोंक्स में एक मस्जिद के बाहर कहा, 9/11 के बाद मेरी आंटी ने सबवे से आना-जाना बंद कर दिया क्योंकि उन्हें लगता है कि हिजाब पहनने में उनकी सुरक्षा खतरे में है। इस हमले ने न्यूयॉर्क मुस्लिमों की जिंदगी बदल दी। जोहरान के आस-पास कई इमाम और मुस्लिम भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: अल्बानिया की AI मिनिस्टर हुई प्रेग्नेंट…एक-दो नहीं 83 बच्चों को देगी जन्म, खुलासे से दुनिया हैरान
विवादों में घिरे जेडी वेंस
इस बयान को जेडी वेंस ने पसंद नहीं किया और उन्होंने ममदानी पर हमला करते हुए कहा कि, जोहरान के हिसाब से 9/11 की असली पीड़िता उनकी आंटी हैं। इस टिप्पणी के बाद मेहदी हसन ने जेडी वेंस की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने खुद एक अश्वेत महिला से शादी की है, उनके बच्चे मिश्रित नस्ल के हैं, और फिर भी वे सार्वजनिक रूप से अश्वेत लोगों का मजाक बना रहे हैं।
Laura loomer comments on islam jb vance wife controversy zohran mamdani
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Jul 29, 2026 | 06:38 AMBirthday Horoscope: 29 जुलाई को जन्मे जातकों को मेहनत से मिलेगी सफलता, जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 06:15 AMभारत में EV का बढ़ेगा दबदबा, अगले साल 12% तक पहुंच सकती है इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी
Jul 29, 2026 | 06:05 AMSanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Jul 29, 2026 | 06:03 AMमहाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
Jul 29, 2026 | 05:30 AMElon Musk का बड़ा दांव, X पर लॉन्च हुई X Money बैंकिंग सर्विस, अब चैट के साथ भेज सकेंगे पैसे
Jul 29, 2026 | 04:59 AMAaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














