धमाकों से दहला ईरान (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

हो गया जंग का ऐलान! एक के बाद एक कई धमाकों से दहला ईरान, खामेनेई के खिलाफ इजरायल कर रहा सीक्रेट ऑपरेशन?

US-Iran War: दक्षिणी ईरान में दो विस्फोटों में सात से ज्यादा मौतें और 17 घायल। अधिकारी गैस लीक बता रहे हैं, लेकिन स्थानीय लोग और वीडियो इस दावे पर सवाल उठा रहे हैं।

अक्षय साहू

Iran Blast News: जंग की आशंकाओं के बीच ईरान में लगातार धमाकों ने डर और असुरक्षा बढ़ा दी है। शनिवार को दक्षिणी ईरान में हुए दो अलग-अलग विस्फोटों में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सरकारी एजेंसियों ने इन घटनाओं के लिए गैस लीक को जिम्मेदार ठहराया है, लेकिन स्थानीय लोग और सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो इन दावों पर सवाल उठा रहे हैं। पहला धमाका ईरान के प्रमुख बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में एक आवासीय इमारत में हुआ। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, इस विस्फोट में दो लोग मारे गए और 14 घायल हुए। फायर डिपार्टमेंट के प्रमुख ने शुरुआती जांच में इसे गैस लीक का परिणाम बताया। हालांकि, एक स्थानीय निवासी ने ईरान इंटरनेशनल को भेजे वीडियो में दावा किया कि उस इमारत में अब तक गैस कनेक्शन ही नहीं था।

सामने आया घटना का वीडियो

घटनास्थल से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में इमारत को भारी नुकसान देखा गया। दो मंजिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और आसपास मलबा बिखरा हुआ था। इन वीडियो के सामने आने के बाद अफवाहें तेज हो गईं कि यह धमाका किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति या बड़े लक्ष्य पर हमला हो सकता है।

एक दावा यह भी सामने आया कि बंदर अब्बास का धमाका ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के नेवी कमांडर को निशाना बनाकर किया गया। हालांकि, IRGC से जुड़े तस्नीम न्यूज एजेंसी ने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया। एक स्थानीय अखबार द्वारा जारी वीडियो में वर्दी पहने एक व्यक्ति को घायल दिखाया गया था, लेकिन बाद में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वह कानून प्रवर्तन एजेंसी का कर्मचारी था, जो घायलों की मदद करते समय जख्मी हुआ। वहीं, दूसरा विस्फोट अहवाज में हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत और तीन के घायल होने की खबर है। सरकारी मीडिया ने इस धमाके के लिए भी गैस लीक को जिम्मेदार बताया।

इजरायल ने दी घटना पर प्रतिक्रिया

इन घटनाओं पर इजरायल ने भी प्रतिक्रिया दी और किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों की जांच अभी जारी है और फिलहाल विस्फोटों की असली वजह पर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है।

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं