मदुरा द्वीप के पास फेरी में लगी आग, फोटो (सो. सोशल मीडिया )  
विदेश

इंडोनेशिया में बड़ा हादसा; मदुरा द्वीप के पास धूं-धूं कर जली यात्रियों से भरी फेरी, कई लोगों की मौत

Ferry Fire In Indonesia: इडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास एक फेरी में आग लगने से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 41 लोग लापता हैं। सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी राहत कार्य में जुटी है।

अमन उपाध्याय

Ferry Fire In Indonesia Madura Island: इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के तट पर रविवार को एक दर्दनाक समुद्री हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी एक फेरी में भीषण आग लगने के कारण कम से कम पांच लोगों की जान चली गई है, जबकि 41 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बीच समंदर आग का गोला बनी फेरी

जानकारी के अनुसार, यात्री जहाज KM Mutiara Sentosa 2 पूर्वी जावा प्रांत के सुरबाया से दक्षिण सुलावेसी के मकासर की ओर जा रहा था। सफर के दौरान ही मदुरा द्वीप के पास, सुमेनेप रीजेंसी के करीब जहाज में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और जहाज के चारों तरफ धुएं का गुबार छा गया।

इंडोनेशियाई सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक, हादसे के वक्त जहाज पर कुल 271 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू एजेंसियां हरकत में आ गईं। रविवार दोपहर तक राहत एवं बचाव कर्मियों ने करीब 225 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। लापता 41 लोगों की तलाश के लिए समंदर में कई बचाव जहाजों को तैनात किया गया है ।

हालांकि, राहत कार्य में एक बड़ी चुनौती 'पैसेंजर मेनिफेस्ट  में खामियों की वजह से आ रही है, जिससे जहाज पर सवार लोगों की सही संख्या और उनकी पहचान सुनिश्चित करना मुश्किल हो रहा है।

हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं

फेरी में आग किन कारणों से लगी, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है। इंडोनेशियाई अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या यह कोई तकनीकी खराबी थी या सुरक्षा मानकों में किसी तरह की लापरवाही बरती गई थी। गौरतलब है कि इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप समूह वाला देश है, जहां 17,000 से अधिक द्वीप हैं और परिवहन के लिए फेरी का उपयोग मुख्य साधन है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें