पीएम मोदी और इथियोपिया के पीएम अबिय अली (सोर्स-सोशल मीडिया) 
विदेश

India Ethiopia के संबंध अब 'रणनीतिक साझेदारी', आठ समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

Strategic Partnership Signed: पीएम मोदी और इथियोपिया के पीएम अबिय अली की वार्ता के बाद भारत-इथियोपिया ने ऐतिहासिक रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी में बदला और रक्षा, तकनीक सहित आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

प्रिया सिंह

Eight Agreements India Ethiopia: भारत और इथियोपिया के बीच ऐतिहासिक संबंधों ने मंगलवार को एक नया अध्याय लिखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके इथियोपियाई समकक्ष अबिय अहमद अली के बीच व्यापक वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने आपसी रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी (Strategic Partnership) में बदलने का महत्वपूर्ण फैसला लिया। इस कदम को भारत-अफ्रीका संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रगति माना जा रहा है।

रिश्तों को मिली नई ऊर्जा और गहराई

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के बाद घोषणा की कि भारत और इथियोपिया अब अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला दोनों देशों के रिश्तों में नई ऊर्जा, नई गति और नई गहराई लाएगा। वार्ता के दौरान अर्थव्यवस्था, तकनीक, रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, क्षमता निर्माण और बहुपक्षीय सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। मोदी ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ भारत को इथियोपिया के समर्थन के लिए प्रधानमंत्री अली का आभार भी जताया।

हजारों साल पुराने संबंध और ग्लोबल साउथ

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और इथियोपिया के हजारों वर्षों पुराने संपर्क, संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर जोर दिया। उन्होंने दोनों देशों को भाषाओं और परंपराओं से समृद्ध तथा विविधता में एकता का प्रतीक बताया। दोनों लोकतांत्रिक शक्तियां शांति और मानव कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। ग्लोबल साउथ के साझेदार के रूप में, दोनों देशों ने अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया है। पीएम मोदी ने अफ्रीकी संघ को जी20 का स्थायी सदस्य बनाने के भारत के कदम को भी याद दिलाया।

आठ समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

इस ऐतिहासिक मौके पर दोनों देशों के बीच सहयोग को नई धार देने के लिए आठ अहम समझौतों और करारों पर हस्ताक्षर किए गए। इन समझौतों में शामिल हैं-

  1. रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी में अपग्रेड करना।
  2. सीमा शुल्क सहयोग।
  3. इथियोपिया के विदेश मंत्रालय में डेटा सेंटर की स्थापना।
  4. संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन प्रशिक्षण में सहयोग।
  5. जी20 के तहत कर्ज पुनर्गठन पर सहयोग।
  6. आईसीसीआर छात्रवृत्तियों की संख्या दोगुनी करना।
  7. इथियोपियाई छात्रों के लिए एआई शॉर्ट कोर्स।
  8. मातृ और नवजात स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग।

इथियोपिया का भरोसा और सर्वोच्च सम्मान

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली ने भारत को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का सबसे बड़ा स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि 615 से अधिक भारतीय कंपनियां इथियोपिया में निवेश कर रही हैं, जो दोनों देशों के बीच मजबूत भरोसे की नींव है। प्रधानमंत्री मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान 'द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ प्रदान किया गया, जिससे वह यह सम्मान पाने वाले पहले वैश्विक राष्ट्राध्यक्ष बन गए।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी