इमरान खान, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

इमरान खान की आंखों का 'सीक्रेट' ऑपरेशन; जेल से अचानक अस्पताल ले जाए गए पूर्व PM; PTI ने जताया रोशनी जाने का डर

Imran Khan Eye Surgery: पाक की जेल में बंद पूर्व PM इमरान खान की आंखों की सर्जरी को लेकर रहस्य गहरा गया है। जहां PTI ने इसे गंभीर बीमारी बताया है, वहीं सरकार ने इसे एक सामान्य प्रक्रिया करार दिया है।

अमन उपाध्याय

Pakistan Imran Khan Health Update:  पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई प्रमुख इमरान खान, जो अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं, उनकी सेहत को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने गुरुवार को पुष्टि की कि पिछले हफ्ते इमरान खान की आंख का अस्पताल में इलाज किया गया था।

सूत्रों के अनुसार, खान को दाईं आंख में तकलीफ की शिकायत के बाद शनिवार रात कड़ी सुरक्षा के बीच इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) ले जाया गया था।

गंभीर बीमारी या सामान्य प्रक्रिया?

इमरान खान की पार्टी, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने दावा किया है कि खान को दाईं आंख में सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन (CRVO) नाम की गंभीर बीमारी है। पार्टी का कहना है कि यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें आंख की नस में ब्लॉकेज हो जाता है और यदि समय पर इलाज न मिला, तो उनकी आंखों की रोशनी जा सकती है। इसके विपरीत, सूचना मंत्री ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि इमरान खान की हालत पूरी तरह स्थिर है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने खान की लिखित सहमति लेकर करीब 20 मिनट की एक छोटी मेडिकल प्रक्रिया की थी जिसके दौरान उनके वाइटल साइन (धड़कन और ब्लड प्रेशर) सामान्य थे।

परिवार और पार्टी के गंभीर आरोप

इमरान खान की बहन नोरीन खान ने सरकार की गोपनीयता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई को 'रात के अंधेरे में' इलाज के बहाने अस्पताल ले जाया गया और करीब 3 घंटे तक बिना परिवार या वकीलों को जानकारी दिए वहां रखा गया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर परिवार से इलाज की सही जानकारी क्यों छिपाई जा रही है।

इस बीच, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चेयरमैन गौहर खान ने अदालत में एक याचिका दायर की है। इस याचिका में उन्होंने मांग की है कि निजी डॉक्टरों की एक टीम को जेल में जाकर इमरान खान की स्वास्थ्य जांच करने और उनका नियमित मेडिकल परीक्षण करने की अनुमति दी जाए ताकि उनके इलाज में किसी तरह की लापरवाही न हो। उन्होंने यह भी कहा है कि इमरान खान की सेहत से जुड़ी स्थिति को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। फिलहाल, इलाज के बाद इमरान खान को वापस अदियाला जेल भेज दिया गया है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी