इमरान खान और बुशरा, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

अदियाला जेल में इमरान-बुशरा पर जुल्म! जेल में खराब है दोनों की हालत, अफरीदी के दावों से मचा हड़कंप

Imran Khan News: KP के सीएम शोएब अफरीदी ने आरोप लगाया है कि अदियाला जेल में इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी के साथ अमानवीय व्यवहार हो रहा है। इन आरोपों ने प्रधानमंत्री हाउस से लेकर सियासी...

अमन उपाध्याय

Pakistan News Hindi: पाकिस्तान की राजनीति इन दिनों उबलती कढ़ाई की तरह खौल रही है। अदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी के हालात को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।

जेल की ऊंची दीवारों के पीछे क्या चल रहा है, इसे लेकर देशभर में तनाव और बहस तेज हो गई है। इस बीच खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री मोहम्मद शोएब अफरीदी के बयान ने पूरे पाकिस्तान की सियासत में नई हलचल ला दी है।

गर्म कपड़े तक नहीं दिए जा रहे

सीएम अफरीदी ने आरोप लगाया है कि जेल अधिकारियों द्वारा इमरान खान और बुशरा बीबी के साथ किया जा रहा व्यवहार न केवल अन्यायपूर्ण बल्कि अमानवीय है। उन्होंने दावा किया कि भीषण सर्दी के मौसम के बावजूद दोनों को गर्म कपड़े तक नहीं दिए जा रहे हैं और न ही उन्हें रोजाना की ज़रूरत की चीजें मुहैया कराई जा रही हैं। अफरीदी ने इसे मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन करार दिया है।

कोर्ट के आदेश होने के बाद भी मिलने की अनुमति नहीं

ये बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही जेल प्रशासन ने उन्हें इमरान खान से मुलाकात की अनुमति देने से मना कर दिया था। प्रांतीय कैबिनेट की बैठक के दौरान उन्होंने खुलकर कहा कि कोर्ट के आदेश होने के बावजूद एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को अपने ही पार्टी प्रमुख से मिलने नहीं दिया जाना, कानून और लोकतंत्र दोनों का मजाक है।

खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने की कड़ी निंदा

इमरान खान की बहनों पर पानी फेंकने की घटना ने भी विवाद को और बढ़ा दिया है। बुधवार तड़के अदियाला जेल के बाहर PTI समर्थकों के विरोध प्रदर्शन को हटाने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन में इमरान खान की बहनें, पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान अकरम राजा और प्रांतीय अध्यक्ष जुनैद अकबर खान भी शामिल थे। सीएम अफरीदी ने इस घटना को शर्मनाक बताया और कहा कि खैबर पख्तूनख्वा सरकार इसकी कड़ी निंदा करती है।

73 वर्षीय इमरान खान अगस्त 2023 से विभिन्न मामलों में रावलपिंडी की अदियाला जेल में कैद हैं। PTI का कहना है कि पार्टी नेतृत्व को प्रताड़ित किया जा रहा है और यह सत्ता का दुरुपयोग है। अफरीदी ने केंद्र सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि भविष्य में PTI पुनः सत्ता में आती है, तो इस दुर्व्यवहार के जिम्मेदार लोगों को जवाब देना होगा।

इमरान खान की गिरफ्तारी, जेल परिस्थितियां और PTI समर्थकों पर कार्रवाई ने एक बार फिर पाकिस्तान की राजनीति में अस्थिरता की स्थिति पैदा कर दी है। देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह विवाद किस दिशा में बढ़ता है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें