नेपाल में प्रदर्शन के नाम पर हुए लूटपाट (फोटो-सोशल मीडिया) 
विदेश

आंदोलन के नाम पर डकैती! GEN-Z ने मॉल पर किया हाथ साफ, लूट ले गई कपड़े और शराब, सामने आया VIDEO

Nepal Gen Z Protest: नेपाल में सरकार के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान लोग माॅल की दुकानों में लूटपाट करते नजर आए; वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसने एक बार फिर चिंताएं बढ़ दी है।

अक्षय साहू

Nepal Violence: नेपाल में सरकार के खिलाफ छात्रों ने हाल ही में हिंसक विरोध प्रदर्शन किया। इसके परिणामस्वरूप नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली समेत कई वरिष्ठ मंत्रियों को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। हालांकि, इसके बाद से नेपाल में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। इसी बीच नेपाल से आंदोलन के दौरान हुई लूटपाट के वीडियो सामने आए हैं, जिन्होंने एक बार फिर चिंताओं को बढ़ा दिया है।

नेपाल में हुई हिंसा को लेकर कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें लूटपाट से लेकर पुलिस और सुरक्षा बलों के खिलाफ लड़ते प्रदर्शनकारी नजर आ रहे हैं। इनमें सबसे ताजा वीडियो उन नेताओं का है, जिन्होंने एक हेलीकॉप्टर के जरिए भागने की कोशिश की। आइए हम आपको नेपाल से वायरल हो रहे वीडियो के जरिए हिंसा के बाद हुई डकैतियों के बारे में बताते हैं।

मॉल्स से शराब और कपड़ों की लूट

नेपाल में सरकार के खिलाफ आंदोलन के दौरान लोगों ने मॉल्स में लूटपाट की। एक यूजर ने इसका वीडियो शेयर किया, जिसमें भीड़ को शॉपिंग मॉल्स और दुकानों से सामान लूटते हुए देखा जा सकता है। लोग कपड़े, खाने-पीने की चीजें और शराब की बोतलें उठाकर भागते नजर आए। यह नजारा देश में फैलती अराजकता और व्यवस्था के चरमराने का संकेत दे रहा था।

स्थिति इतनी भयावह हो गई कि कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने नेताओं के घरों में आग लगा दी। यहां तक कि संसद भवन और राष्ट्रपति कार्यालय को भी नहीं बख्शा गया। पुलिस कार्रवाई में अब तक 22 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

जल्द होगा अंतरिम सरकार का गठन

नेपाल में मंगलवार को सोशल मीडिया बैन के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन हिंसक रूप ले बैठे। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने संसद, सुप्रीम कोर्ट के साथ राष्ट्रपति भवन और कई राजनेताओं के घरों को जलाकर खाक कर दिया। जिसके चलते प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा। फिलहाल नेपाल की सत्ता पर सेना का कब्जा है और वह लगातार प्रदर्शनकारी संगठनों से बात करके अंतरिम सरकार गठन करने की कोशिश कर रही है। लेकिन प्रदर्शनकारी संगठन किसी एक नाम पर सहमत नहीं हो पा रहे हैं। इसके चलते नेपाल की राजनीति में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी