कमला हैरिस (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

ट्रंप ने हटाई कमला हैरिस की सीक्रेट सर्विस सुरक्षा, बाइडन ने जाते-जाते दिया था बढ़ाने का आदेश

US News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की अतिरिक्त सुरक्षा तुरंत समाप्त कर दी है, अब उन्हें केवल कानूनी न्यूनतम सुरक्षा मिलेगी, जिससे उनकी सुरक्षा में कमी आएगी।

अक्षय साहू

Kamala Harris: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की सीक्रेट सर्विस सुरक्षा समाप्त करने का आदेश दिया है। जो बाइडन प्रशासन ने उनके पद छोड़ने के बाद सुरक्षा एक साल तक बढ़ाई थी, जबकि अमेरिकी कानून के अनुसार उपराष्ट्रपति को केवल छह महीने तक ही सुरक्षा मिलनी चाहिए।

अमेरिकी कानून के मुताबिक, पद छोड़ने के बाद उपराष्ट्रपति की सुरक्षा छह महीने बाद अपने आप खत्म हो जाती है, लेकिन राष्ट्रपति विशेष आदेश से इसे बढ़ा सकता है। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसी प्रावधान का उपयोग करते हुए कमला हैरिस को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की थी। लेकिन अब ट्रंप ने बाइडन के आदेश को निरस्त कर करने का फैसला लिया है।

सुरक्षा तुरंत हटाने का फैसला

ट्रंप ने इस सुरक्षा को तुरंत समाप्त करने का निर्णय लिया है। व्हाइट हाउस के आदेश के अनुसार, 1 सितंबर 2025 से हैरिस को केवल वैधानिक न्यूनतम सुरक्षा प्रदान की जाएगी और कोई अतिरिक्त सुरक्षा नहीं दी जाएगी। यह आदेश 'मेमोरेंडम फॉर द सेकरेटरी ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी' के जरिए जारी किया गया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि कमला हैरिस को केवल कानूनी तौर पर आवश्यक सुरक्षा दी जाएगी। सुरक्षा हटने के बाद हैरिस के कार्यक्रमों पर संघीय एजेंट नहीं रहेंगे और खतरे का आकलन या खास संचार निगरानी जैसी सुविधाएं भी खत्म हो जाएंगी, जिससे भीड़-भाड़ वाले आयोजनों में उनके लिए सुरक्षा चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

कमला-ट्रंप के बीच था मुकाबला

सीक्रेट सर्विस वह विशेष अमेरिकी एजेंसी है जो राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, उनके परिवार और अन्य महत्वपूर्ण नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। आमतौर पर राष्ट्रपति और उनके परिवार को जीवन भर सुरक्षा मिलती है, जबकि उपराष्ट्रपति को छह महीने तक। खतरे की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रपति सुरक्षा अवधि बढ़ा सकते हैं।

बता दें कि, 2024 में हुए चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच राष्ट्रपति पद को लेकर मुकाबला था। ट्रंप जहां रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार थे वही कमला डेमोक्रिटस पार्टी से चुनाव लड़ रही थी। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला था। चुनाव के दौरान तमाम सर्वे में कमला हैरिस को आगे बताया जा रहा था, लेकिन में ट्रंप चुनाव जीतकर दूसरी बार राष्ट्रपति बने।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त