- Hindi News »
- World »
- Thailand Pm Paetongtarn Dismissed Over Leaked Call Scandal
दुश्मन को चाचा कहना पड़ा भारी, थाईलैंड की PM शिनावात्रा को पद से धोना पड़ा हाथ
- Written By: अक्षय साहू
Thailand News: थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा को एक लीक कॉल में नैतिक आचरण उल्लंघन के आरोप में बर्खास्त किया गया; कंबोडिया से विवाद और राजनीतिक समर्थन में गिरावट ने हालात बिगाड़े।

पैतोंगटार्न शिनावात्रा (फोटो- सोशल मीडिया)
Paetongtarn Shinawatra Fired: थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को एक संवैधानिक अदालत उनके पद से आधिकारिक तौर पर बर्खास्त कर दिया। हालांकि अदालत ने यह भी साफ किया कि उन्होंने कोई धोखाधड़ी या बेईमानी नहीं की, लेकिन एक लीक हुई फोन कॉल के माध्यम से उन्होंने नैतिक आचरण के मानकों का उल्लंघन किया। यह कॉल कंबोडिया के पूर्व राष्ट्रपति हुन सेन के साथ हुई थी, जिसमें सीमा विवाद को लेकर बातचीत की गई थी। इसके कुछ ही दिनों बाद थाईलैंड और कंबोडिया के बीच झड़पें शुरू हो गईं।
38 वर्षीय पैतोंगटार्न, पूर्व प्रधानमंत्री और विवादास्पद अरबपति थाकसिन शिनावात्रा की बेटी हैं। उन्हें जुलाई में 36 सीनेटरों द्वारा दायर एक याचिका के आधार पर पद से निलंबित किया गया था। इस याचिका में उन पर नैतिक आचरण के उल्लंघन, बेईमानी, और देशहित में कार्य न करने के आरोप लगाए गए थे।
‘चाचा’ कहने पर शुरू हुआ विवाद
विवाद का एक बड़ा कारण यह भी बना कि फोन कॉल के दौरान पैतोंगटार्न ने हुन सेन को ‘चाचा’ कहकर संबोधित किया। विपक्षी दलों और कई नागरिकों ने इसे थाईलैंड की गरिमा के खिलाफ माना। पैतोंगटार्न ने सफाई दी कि उनके पिता और हुन सेन के पुराने संबंधों के कारण उन्होंने ऐसा कहा था। लेकिन जब हुन सेन ने यह कॉल सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दी, तो देश में राजनीतिक भूचाल आ गया।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बड़ा दावा, 24 घंटे में ईरान-अमेरिका युद्ध होगा खत्म!
170 यात्रियों से भरी एयर अरेबिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोच्चि में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
कतर ने रखी थी गैस प्लांट बंद करने की डील! ईरान के इनकार से बची दुनिया, जानें पूरा मामला
Indian Ship Attack: ओमान हमले में 4 भारतीयों की मौत की खबर झूठी? विदेश मंत्रालय ने बताई सच्चाई
फोन कॉल में पैतोंगटार्न ने कंबोडिया के सैन्य कमांडर को ‘दुश्मन’ कहा, जिसे थाई विपक्ष ने थाई सेना का अपमान करार दिया। इस विवाद के बाद उनकी सरकार को समर्थन देने वाली मुख्य गठबंधन पार्टी ने दूरी बना ली। वहीं, सीमावर्ती तनाव ने जुलाई में उग्र रूप लिया, जिससे 40 से अधिक लोग मारे गए और करीब तीन लाख लोग विस्थापित हो गए।
यह भी पढ़ें: इजराइल के हमले में हूती प्रधानमंत्री की मौत, रक्षा मंत्री काट्ज ने दिए बड़े हमले के संकेत
राजनीतिक भविष्य पर छाए काले बादल
पैतोंगटार्न ने अदालत में बयान देते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा देश के हित में काम किया है। इसके बावजूद, अदालत के फैसले ने उनके राजनीतिक करियर पर गहरी चोट पहुंचाई है। वह हाल के वर्षों में पद से हटाई जाने वाली दूसरी प्रधानमंत्री बनी हैं और पिछले 17 वर्षों में संवैधानिक अदालत द्वारा हटाई गई एक और नेता के रूप में दर्ज हो गई हैं। हालांकि, विवाद बढ़ने से पहले ही उन्होंने इस्तीफा देकर संस्कृति मंत्री का पद संभाल लिया था।
Thailand pm paetongtarn dismissed over leaked call scandal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 14 June 2026: धनु राशि वालों को मिलेगा व्यापार में बड़ा धन, मिथुन जातकों की चमकेगी किस्मत, जान
Jun 14, 2026 | 12:10 AMसिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई, 20 जून बाद पूरी तरह खुल सकता है एक्सप्रेसवे
Jun 13, 2026 | 11:21 PMबेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PMJharkhand: बंद खदान में 4 की दर्दनाक मौत, रामगढ़ में कैसे जहरीली गैस बनी काल? अवैध खनन के लिए गए थे युवक
Jun 13, 2026 | 11:02 PMगंगा में डूब रहे पर्यटक के लिए फरिश्ता बना राफ्टिंग गाइड, जान बचाने के लिए खुद भी पानी में गिरा
Jun 13, 2026 | 11:00 PMNipah Virus Alert: केरल-तमिलनाडु सीमा पर बढ़ाई गई निगरानी, निपाह वायरस के संदिग्ध मामले से मचा हड़कंप
Jun 13, 2026 | 10:56 PMगिल की धमाकेदार पारी के आगे गुरबाज की सेंचुरी बेकार, भारत ने 22.5 ओवर में चेज किया 195 का टारगेट
Jun 13, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM














