चीन ने अमेरिका को दी चेतानवी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

'यहां आकर अपनी ताकत...', अमेरिकी एयरक्राफ्ट क्रैश पर चीन का पलटवार, ट्रंप को दी चेतानवी

US Aircraft Crash: दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस निमित्ज से MH-60R हेलीकॉप्टर और F/A-18 सुपर हॉर्नेट एक ही दिन दुर्घटनाग्रस्त हुए, हालांकि सभी क्रू सदस्य सुरक्षित बचा लिए गए।

अक्षय साहू

China on US aircraft Crash: दक्षिण चीन सागर में अमेरिका की नौसेना को बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी नौसेना के परमाणु-संचालित एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस निमित्ज (CVN-68) से एक ही दिन में दो एयरक्राफ्ट एक MH-60R सी-हॉक हेलीकॉप्टर और एक F/A-18 सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दोनों हादसे रविवार (26 अक्टूबर 2025) को मात्र आधे घंटे के अंतराल में हुए, जिससे पूरी पैसिफिक फ्लीट में हड़कंप मच गया।

अमेरिकी पैसिफिक फ्लीट के अनुसार, दोपहर 2:45 बजे (स्थानीय समय) पर मैरीटाइम स्ट्राइक स्क्वाड्रन HSM-73 "बैटल कैट्स" के अंतर्गत तैनात MH-60R हेलीकॉप्टर नियमित ऑपरेशन के दौरान समुद्र में गिर गया। घटना के तुरंत बाद खोज और बचाव दल सक्रिय हो गए और हेलीकॉप्टर पर मौजूद तीनों पायलटों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया। फ्लीट ने बताया कि यह एक रूटीन मिशन था, लेकिन हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

आधे घंटे बाद F/A-18 सुपर हॉर्नेट क्रैश

पहली दुर्घटना के सिर्फ 30 मिनट बाद, यानी 3:15 बजे, यूएसएस निमित्ज से उड़ान भरने वाला F/A-18 सुपर हॉर्नेट फाइटर जेट भी साउथ चाइना सी में गिर गया। यह विमान स्ट्राइक फाइटर स्क्वाड्रन VFA-22 "फाइटिंग रेडकॉक्स" से संबंधित था। राहत की बात यह रही कि जेट के दोनों पायलटों को भी समय रहते बचा लिया गया। अमेरिकी नौसेना ने दोनों हादसों को “रूटीन ऑपरेशन” के दौरान हुई तकनीकी घटनाएं बताया है।

यूएसएस निमित्ज अमेरिकी नौसेना का सबसे महत्वपूर्ण एयरक्राफ्ट कैरियर है, जो इंडो-पैसिफिक कमांड के अंतर्गत तैनात है। यह पोत दर्जनों लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों को एक साथ संचालित कर सकता है। हालांकि, एक ही दिन में दो एयरक्राफ्ट का कैरियर से दुर्घटनाग्रस्त होना दुर्लभ घटना है, जिसने पूरी दुनिया में अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा प्रक्रियाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चीन की तीखी प्रतिक्रिया

इन घटनाओं पर चीन के विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बीजिंग ने कहा कि अमेरिकी युद्धपोत और फाइटर जेट्स साउथ चाइना सी में ताकत दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को खतरा पैदा होता है। चीन ने दोहराया कि यह क्षेत्र उसकी संप्रभुता के अधीन है और अमेरिका को अपने "उकसावे भरे" कदमों से बाज आना चाहिए।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी