कनाडाई पीएम को ट्रंप से मांगनी पड़ी माफी,फोटो, (सो. सोशल मीडिया)  
विदेश

कनाडाई पीएम को ट्रंप से मांगनी पड़ी माफी, इस वजह से नाराज हो गए थे अमेरिकी राष्ट्रपति

Canada US Trade Tensions: कनाडा और अमेरिका के बीच एक विवादित विज्ञापन को लेकर एक नया तनाव पैदा हो गया है। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से इस विवाद के लिए माफी मांगी है।

अमन उपाध्याय

Canada Tariff Ad Controversy: कनाडा और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शनिवार को यह स्वीकार किया कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से एक विवादित राजनीतिक विज्ञापन को लेकर औपचारिक माफी मांगी है। यह विज्ञापन हाल ही में कनाडा में प्रसारित हुआ था जिसने दोनों देशों के बीच नए विवाद को जन्म दिया।

यह मामला उस समय शुरू हुआ जब ओंटारियो प्रांत की सरकार ने अमेरिकी टैरिफ नीति के खिलाफ एक एड जारी किया। इस विज्ञापन में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन (Ronald Reagan) के एक पुराने रेडियो संबोधन का अंश इस्तेमाल किया गया था। इसमें रीगन को टैरिफ नीतियों की आलोचना करते हुए सुना जा सकता है। विज्ञापन का उद्देश्य यह दिखाना था कि अमेरिकी टैरिफ न केवल अनुचित हैं बल्कि कनाडाई अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदेह भी हैं।

विज्ञापन के लिए मांगी माफी

हालांकि, इस एड को देखते ही डोनाल्ड ट्रंप नाराज हो गए। उनका कहना था कि इस विज्ञापन ने रीगन के असली बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया है जिससे ऐसा लगा जैसे वे टैरिफ के खिलाफ थे। ट्रंप ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मार्क कार्नी ने उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और इस विज्ञापन के लिए माफी मांगी।

ट्रंप ने कहा कि मार्क कार्नी बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। उन्होंने माफी मांगी क्योंकि वह विज्ञापन फर्जी था। उसमें रीगन के असली शब्दों को गलत तरीके से दिखाया गया था। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था और मैं उनकी ईमानदारी की सराहना करता हूं। यह पूरा मामला तब और दिलचस्प हो गया जब दोनों नेताओं की मुलाकात एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) समिट के दौरान बुधवार को हुई। बताया जाता है कि यह विज्ञापन टोरंटो ब्लू जेज और लॉस एंजेलिस डॉजर्स के बीच हुए वर्ल्ड सीरीज मैच के दौरान प्रसारित हुआ था जिससे लाखों लोगों ने इसे देखा।

व्यापार नीति पर गलत प्रभाव डालने की कोशिश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे भ्रामक प्रचार बताया और कहा कि यह व्हाइट हाउस की व्यापार नीति पर गलत प्रभाव डालने की कोशिश थी। वहीं, कनाडा की ओर से मार्क कार्नी ने यह स्वीकार किया कि विज्ञापन को मंजूरी देने से पहले उसके कंटेंट की पर्याप्त जांच नहीं की गई थी। इस विवाद के बाद अमेरिकी प्रशासन ने कनाडा के साथ जारी व्यापार वार्ताओं को अस्थायी रूप से रोकने का फैसला लिया है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में इस तरह की गतिविधियां दोबारा हुईं तो अमेरिका कनाडाई आयात पर 10% तक अतिरिक्त टैरिफ लगा सकता है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें