रूसी हमले को लेकर यूक्रेन ने ब्रिटेन को आगाह किया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

ब्रिटेन को चुकानी पड़ेगी कीमत...यूक्रेनी अधिकारी किया आगाह, कहा- रूसी हमले के सामने नहीं टिकेगा UK

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के सैन्य अधिकारी विक्टर एंड्रुसिव ने चेतावनी दी कि ब्रिटेन युद्ध के लिए तैयार नहीं है, और यदि रूस यूरोप पर हमला करता है, तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

अक्षय साहू

Ukrainian Military Officer Warns Britain About Russia: यूक्रेन के एक बड़े सैन्य अधिकारी विक्टर एंड्रुसिव ने चेतावनी दी है कि ब्रिटेन अभी बड़े युद्ध के लिए तैयार नहीं है। उनका कहना है कि अगर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूरोप पर हमला करते हैं, तो ब्रिटेन और पश्चिमी देशों को बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। एंड्रुसिव पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के सैन्य सलाहकार रह चुके हैं।

उन्होंने ब्रिटिश मीडिया से बात करते हुए कहा कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि यूरोप के लोग अभी भी यह मानने को तैयार नहीं हैं कि बड़ा युद्ध सच में हो सकता है। इसी हफ्ते नाटो के प्रमुख मार्क रुट्टे ने भी पश्चिमी देशों से कहा है कि उन्हें आने वाले समय के लिए युद्ध की तैयारी करनी चाहिए।

पुतिन ने यूरोप को दी थी धमकी

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इस महीने धमकी भरे अंदाज में कहा था कि अगर यूक्रेन में शांति वार्ता असफल होती है, तो रूस यूरोप के साथ युद्ध करने के लिए तैयार है। पश्चिमी देशों को डर है कि रूस किसी नाटो देश पर हमला कर सकता है, और अगर ऐसा हुआ तो ब्रिटेन समेत सारे नाटो देश तीसरे विश्वयुद्ध में खिंच सकते हैं। एंड्रुसिव ने ब्रिटेन की सेना को पुरानी सोच वाली बताते हुए कहा कि आधुनिक युद्ध सिर्फ प्रोफेशनल सैनिकों से नहीं लड़ा जाता, बल्कि इसमें आम नागरिकों की भी बड़ी भूमिका होती है।

उनके मुताबिक, पश्चिमी देशों की मिलिट्री सोच अभी भी छोटी, प्रोफेशनल सेनाओं पर टिकी है, जबकि यूक्रेन के युद्ध ने दिखा दिया है कि भविष्य के युद्ध में पूरे समाज को तैयार रहना होगा। एंड्रुसिव ने ड्रोन युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा, यूक्रेन ने पिछले दो साल में करीब 70 लाख ड्रोन इस्तेमाल किए हैं, जबकि ब्रिटेन के पास कुल मिलाकर केवल लगभग 4,000 ड्रोन हैं। यूक्रेन जैसे युद्ध में ब्रिटेन के ड्रोन 24 घंटे भी नहीं चल पाएंगे।

ब्रिटीश अधिकारी ने भी थी चेतावनी

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पश्चिमी देश अपनी सेनाओं को नई तकनीक, ड्रोन युद्ध और आम नागरिकों के प्रशिक्षण के हिसाब से नहीं बदलते, तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। 11 दिसंबर को ब्रिटेन की नई मिलिट्री इंटेलिजेंस सर्विस के लॉन्च पर ब्रिटिश रॉयल मरीन के पूर्व अधिकारी एआई कार्न्स ने भी कहा था कि युद्ध का खतरा यूरोप के दरवाजे पर है और वह इराक-अफगानिस्तान से कहीं ज्यादा बड़ा और खतरनाक हो सकता है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें