अमेरिकी एयरफोर्स बेस (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

एलियंस ने ली अमेरिकी वैज्ञानिकों का जान! एयरफोर्स बेस में संदिग्ध हालत में मिला था लाश, जांच जारी

Ohio Alien Conspiracy: ओहायो के राइट-पैटरसन एयर फोर्स बेस पर तीन शोधकर्ताओं की संदिग्ध मौतें डबल मर्डर-सुसाइड मानी जा रही हैं; सोशल मीडिया पर एलियन साजिश की अटकलें लगाई जा रही हैं।

अक्षय साहू

Wright-Patterson Air Force Base UFO: अमेरिका के ओहायो राज्य में स्थित राइट-पैटरसन एयर फोर्स बेस एक बार फिर सुर्खियों में है। 24 से 25 अक्टूबर 2025 के बीच यहां तीन एयर फोर्स शोधकर्ताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे देश में हलचल मच गई है। इनकी पहचान फर्स्ट लेफ्टिनेंट जेमी गस्टिटस, जेकब प्रिचर्ड और उनकी पत्नी जेमी प्रिचर्ड के रूप में हुई है।

तीनों बेस के गुप्त अनुसंधान यूनिट में कार्यरत थे और मानव क्षमता व हथियार विकास परियोजनाओं पर काम कर रहे थे। स्थानीय पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से यह मामला डबल मर्डर-सुसाइड का प्रतीत होता है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इन रहस्यमयी मौतों के पीछे एलियंस का हाथ होने की भी बात कही जा रही है।

डबल मर्डर-सुसाइड का केस

पुलिस ने रिपोर्ट में बताया कि, जेकब प्रिचर्ड ने अपनी पत्नी जेमी की हत्या कर दी और उसके शव को कार के ट्रंक में रख दिया। इसके बाद वह बेस के सहकर्मी जेमी गस्टिटस के अपार्टमेंट में गया, जहां उसने उसे गोली मार दी और तत्पश्चात खुद को भी गोली मार ली। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, और हत्या की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। राइट-पैटरसन एयर फोर्स बेस लंबे समय से रहस्य और साजिशों से घिरा रहा है। 1947 में न्यू मैक्सिको के रोज़वेल में कथित यूएफओ क्रैश की घटना के बाद कहा गया था कि मलबा और एलियन अवशेष इसी बेस में लाए गए थे। तब से लेकर अब तक यह स्थान एलियन तकनीक और अंतरिक्ष संबंधी गुप्त शोधों से जोड़ा जाता रहा है।

एलियंस का हाथ होने की अफवाह

इन तीनों वैज्ञानिकों की मौत के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कई लोग इसे सामान्य अपराध नहीं मान रहे हैं, बल्कि इसे किसी गहरी साजिश का हिस्सा बता रहे हैं। कुछ यूजर्स का दावा है कि संभवतः इन शोधकर्ताओं ने यूएफओ या एलियन तकनीक से जुड़ी कोई गोपनीय जानकारी जान ली थी।

हालांकि अमेरिकी एयर फोर्स ने फिलहाल किसी साजिश की पुष्टि नहीं की है। बेस प्रशासन ने सिर्फ इतना कहा है कि जांच जारी है और सभी तथ्यों को सावधानीपूर्वक परखा जाएगा। स्थानीय पुलिस और सैन्य जांच एजेंसियां मिलकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर इस त्रासदी के पीछे की असली वजह क्या थी।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी