TMC सांसद अभिषेक बनर्जी (सौजन्य सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

'ढाई साल से जल रहा मणिपुर...', PM के दौरे पर अभिषेक बनर्जी का हमला,'जनता तय करेंगी की क्या करना है'

Abhishek Banerjee: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर दौरे को लेकर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, पीएम की यह जिम्मेदारी है कि मणिपुर की स्थिति को सामान्य करें।

पूजा सिंह

TMC MP Abhishek Banerjee:  मणिपुर में करीब दो सालों से हिंसा जारी है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को मणिपुर के दौरे पर जा सकते हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इस दौरे को लेकर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर जमकर निशाना साधा है।

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री होने के नाते यह उनकी जिम्मेदारी है कि मणिपुर की स्थिति को सामान्य करें। यह राज्य पिछले ढाई साल से जल रहा है, लोग तड़प रहे हैं। प्रधानमंत्री अब दो साल बाद वहां जा रहे हैं जो

ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि अब जब अगली बार जनता को मौका मिलेगा तो वे तय करेंगे कि मणिपुर के हित में क्या होना चाहिए और क्या नहीं।

नेपाल हिंसा पर जताई चिंता

नेपाल में हुई दुखद घटना, जिसमें कई छात्रों की जान गई, और प्रधानमंत्री के नेपाल छोड़कर लौटने पर अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हम हमेशा चाहते हैं कि नेपाल में शांति बनी रहे। विशेषकर हमारे पड़ोसी देशों में शांति रहनी ही चाहिए। उन्होंने कहा कि नेपाल के हालात केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र का विषय है। यूनियन गवर्नमेंट देशहित में जो भी फैसला लेगी, तृणमूल पार्टी उसका समर्थन करेगी। हमारी मुख्यमंत्री ने भी साफ कहा है कि ऐसे हर निर्णय में पार्टी केंद्र सरकार के साथ खड़ी रहेगी। जब भी राष्ट्रीय हित या पड़ोसी देशों का मामला होगा, हम कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे।

'विपक्ष के नेताओं डराकर खरीद सकते हैं'

लोकसभा में 15 सांसदों द्वारा एनडीए उम्मीदवार को वोट दिए जाने पर अभिषेक बनर्जी ने कहा कि किसी को यह जानकारी नहीं है कि जो 15 वोट खारिज हुए हैं, उनमें से सात विपक्ष के थे या आठ। लेकिन यह साफ है कि एनडीए चुने हुए प्रतिनिधियों को खरीद सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोगों को आप खरीद सकते हैं, विपक्ष के नेताओं को ईडी और सीबीआई के डर से खरीद सकते हैं, लेकिन जनता को नहीं खरीद सकते। बिकते वही हैं, जो बिकना चाहते हैं। जनता बिकना नहीं चाहती। जनता इसका जवाब देने के लिए तैयार है।

SIR  को लेकर साधा निशाना

वहीं, उन्होंने एसआईआर पर कहा कि जो लोग एसआईआर की बात करते हैं, पहले इस्तीफा दें और फिर चुनाव करवाएं। तब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत