- Hindi News »
- Latest News »
- Nepal Gen Z Protests Pm Kp Oli Dubai Rumors Social Media
कैसे रुकेगा आंदोलन… विद्रोह की आग में धधक रहा देश, जानें कहां छिपे नेपाल के पूर्व पीएम ओली
Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में जारी प्रदर्शन के दबाव के चलते देश के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पद छोड़ दिया। खबर है कि इस्तीफा देने के बाद वह दुबई के लिए रवाना हो गए।
- Written By: अमन उपाध्याय

नेपाल के पूर्व पीएम ओली, फोटो (सो. सोशल मीडिया )
Nepal Protest: नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री ओली ने अपना पद छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि वह दुबई जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच, एक नेपाली एयरहोस्टेस ने वीडियो साझा किया है जिसमें दावा किया गया है कि ओली काठमांडू से दुबई के लिए उड़ान भर चुके हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और साथ ही प्रदर्शनकारियों के गुस्से को और बढ़ा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओली ने कथित तौर पर सेना से मदद मांगकर देश छोड़ने की कोशिश की थी। कहा जा रहा है कि उन्होंने मेडिकल इलाज का बहाना बनाकर दुबई की यात्रा की। उनके लिए हिमालया एयरलाइंस का एक निजी जेट भी तैयार रखा गया था। इसी बीच, ललितपुर के भैसेपाटी इलाके में हेलीकॉप्टर घूमते देखे जाने की खबरों ने इन अटकलों को और बढ़ा दिया है।
सेना ने दी चेतावनी
आंदोलन के दूसरे दिन प्रदर्शनकारियों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने ओली के निजी निवास, राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट तक को निशाना बनाकर आग लगा दी। ताजा रिपोर्ट के अनुसार इन हिंसक घटनाओं में अब तक 22 लोग मारे गए और 400 से अधिक लोग घायल हुए हैं। नेपाली सेना ने बताया कि कुछ उग्र समूह आम जनता और सरकारी संपत्तियों पर हमला कर रहे हैं। इसके साथ ही काठमांडू और अन्य कई इलाकों में लूटपाट, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सेना ने जनता से अपील की है कि वे इन खतरनाक गतिविधियों से दूर रहें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
नेपाल जीप हादसे में मृतकों की बढ़ी संख्या, 20 लोगों की हुई मौत; बैसाख पूर्णिमा मनाने जा रहे थे श्रद्धालु
इजरायल के एयर डिफेंस को हिज्बुल्लाह की चुनौती, इस हथियार के सामने जैमिंग भी होगा फेल!
नेपाल में भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी जीप, 17 लोगों की मौत
Explainer: जीत के दावों के बीच US को अरबों का नुकसान; जानिए क्या कहते हैं CSIS के असली आंकड़े?
यह भी पढ़ें:- कई गिरफ्तार, नेपाल में अलर्ट जारी… प्रदर्शनकारियों की भीड़ में घुसे लुटेरे, एक्टिव मोड पर सेना
ओली ही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने तीन अन्य पूर्व प्रधानमंत्रियों को भी निशाना बनाया। शेर बहादुर देउबा, झालानाथ खनाल और पुष्पकमल दहल के घरों में आग लगा दी गई। पूर्व पीएम खनाल की पत्नी, राजलक्ष्मी चित्रकार भी हिंसा के दौरान आग में गंभीर रूप से झुलस गईं और बाद में अस्पताल में उनका निधन हो गया। वहीं, शेर बहादुर देउबा को प्रदर्शनकारियों ने उनके घर में घुसकर पीटा, और वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को सार्वजनिक रूप से दौड़ाकर मारा गया।
कैसे मिलती है दुबई में एंट्री?
बता दें कि दुबई में शरण पाने की प्रक्रिया आम लोगों की तरह नहीं होती, खासकर जब बात किसी बड़े नेता जैसे नेपाल के पूर्व पीएम ओली की हो। आम तौर पर, किसी भी विदेशी नागरिक का शरण का मामला संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) के पास जाता है। लेकिन बड़े नेताओं के लिए यह प्रक्रिया अधिकतर बैकचैनल बातचीत के माध्यम से होती है। इस दौरान दुबई की सरकार उनके ठहरने, सुरक्षा और आगे की योजना पर निर्णय लेती है। कभी-कभी उन्हें अस्थायी रूप से शरण दी जाती है और बाद में किसी तीसरे देश में भेजा जा सकता है।
Nepal gen z protests pm kp oli dubai rumors social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Akola Bride Accident News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं; भीषण सड़क हादसे में नववधू सहित 3 की मौत
May 01, 2026 | 08:19 AMडिजिटल जनगणना 2027: 1.4 अरब लोगों की गिनती के लिए डिजिटल महाअभियान तैयार, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
May 01, 2026 | 08:17 AMCCTV बंद नहीं किया! बंगाल चुनाव में वोटिंग से पहले बैलेट पर बवाल, EC ने दी सफाई, बोले- 3 उम्मीदवार आए थे
May 01, 2026 | 08:13 AMMumbai Pune Expressway: मिसिंग लिंक शुरू होते ही अगला प्लान तैयार, एक्सप्रेसवे को 10 लेन तक बढ़ाने की योजना
May 01, 2026 | 07:51 AMअहिल्यानगर में 60 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग का शक, Ashok Kharat Case से सहकारिता तंत्र पर सवाल
May 01, 2026 | 07:39 AMNavi Mumbai Fake Baba Fraud: ‘तांत्रिक पूजा’ के बहाने महिला से लाखों ऐंठे, दो बाबा गिरफ्तार
May 01, 2026 | 07:33 AMनेपाल जीप हादसे में मृतकों की बढ़ी संख्या, 20 लोगों की हुई मौत; बैसाख पूर्णिमा मनाने जा रहे थे श्रद्धालु
May 01, 2026 | 07:26 AMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM













