वोटर लिस्ट से नाम कटने पर ममता बनर्जी का अब तक का सबसे भड़काऊ बयान (फोटो- सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

'रसोई में हथियार तो हैं ना...', वोटर लिस्ट से नाम कटने पर ममता बनर्जी का अब तक का सबसे भड़काऊ बयान

West Bengal की राजनीति एक बार फिर उबल पड़ी। कृष्णानगर में एक रैली के दौरान CM Mamata Banerjee ने SIR को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसने सियासी पारा आसमान पर पहुंचा दिया है।

सौरभ शर्मा

Mamata Banerjee Controvesrsial Remark on SIR: पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर उबल पड़ी है। कृष्णानगर में एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एसआईआर और वोटर लिस्ट को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसने सियासी पारा आसमान पर पहुंचा दिया है। ममता ने सीधे तौर पर महिलाओं को ललकारते हुए कहा कि अगर वोटर लिस्ट से उनका नाम काटा गया, तो वे चुप न बैठें। उन्होंने माताओं और बहनों को याद दिलाया कि उनकी रसोई में हथियार मौजूद हैं और अब लड़ाई आर-पार की होगी।

ममता बनर्जी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर चुनाव के दौरान दिल्ली से पुलिस बुलाकर डराने-धमकाने की कोशिश की गई, तो बंगाल की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने एक नई रणनीति का जिक्र करते हुए कहा कि अगर संघर्ष की नौबत आई, तो महिलाएं सबसे आगे रहकर मोर्चा संभालेंगी और पुरुष उनके पीछे खड़े होकर उनका साथ देंगे। सीएम का यह तेवर बता रहा है कि राज्य में वोटर लिस्ट समीक्षा को लेकर चल रही रस्साकशी अब या हो सकता है आगे गंभीर रूप ले सकती है।

रसोई के औजार और सीधी जंग

रैली में ममता बनर्जी ने बीजेपी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि मैं देखना चाहती हूं कि ज्यादा ताकतवर कौन है, बंगाल की महिलाएं या भारतीय जनता पार्टी। उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे सांप्रदायिकता की राजनीति करते हैं, जबकि मेरा विश्वास धर्मनिरपेक्षता में है। ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव आते ही बीजेपी पैसे के दम पर और दूसरे राज्यों से लोगों को लाकर यहां की जनता को बांटने की साजिश रचती है, जिसे यहां के लोग कभी सफल नहीं होने देंगे।

गीता के नाम पर शोर क्यों?

धर्म के नाम पर हो रही राजनीति पर भी ममता ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि हम सब जरूरत पड़ने पर घर में गीता का पाठ करते हैं, लेकिन इसके लिए सार्वजनिक तमाशा क्यों किया जा रहा है? ईश्वर तो हमारे दिल में बसते हैं। जो अल्लाह की इबादत करते हैं, वे भी दिल से दुआ मांगते हैं। ममता ने सवाल उठाया कि जो लोग गीता का शोर मचा रहे हैं, मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि क्या उन्हें भगवान कृष्ण का असली संदेश पता है? धर्म का मतलब पवित्रता और शांति है, हिंसा या विभाजन नहीं।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: महाराष्ट्र के कुर्ला में भूस्खलन; PM मोदी लॉन्च करेंगे रामनाथ कोविंद की आत्मकथा

मणिपुर में बढ़ा तनाव, सेनापति में 5 घरों में लगाई आग, कांगपोकपी के नागा गांव पर भी हमला

15 अगस्त से पहले PM मोदी का खास संदेश, बोले- हर घर तिरंगा को उत्सव की तरह मनाएं

रामनाथ कोविंद की जीवन यात्रा पर किताब, आज पीएम मोदी करेंगे Triumph of the Indian Republic का अनावरण

Weather Update: अगले कुछ घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत इन 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और अचानक बाढ़ का अलर्ट