जहांगीर खान (सोर्स-सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

Jahangir Khan: टीएमसी नेता की पत्नी ने रची थी 'जेल ब्रेक' की साजिश! फालता थाना घेराव मामले में FIR दर्ज

West Bengal Latest News: TMC leader Jahangir Khan की गिरफ्तारी के बाद फालता में भारी बवाल हो गया। उनके समर्थकों ने फालता थाने का घेराव कर पुलिस लॉकअप से छुड़ाने का प्रयास किया।

करुणा नंद शाहवाल

TMC Leader Jahangir Khan Arrest: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और कथित सिंडिकेट राज पर लगाम कसने की मुहिम शुरू हो गई है। ईसी बीच दक्षिण 24 परगना जिले के फालता में बुधवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रभावशाली नेता और विवादों में घिरे जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में जुटे समर्थकों ने फालता थाने का घेराव कर उन्हें लॉकअप से छुड़ाने की कोशिश की।

हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया और कथित ‘जेल ब्रेक’ की इस कोशिश को नाकाम कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने राज्य की राजनीति और कानून-व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

खुफिया इनपुट के बाद प्रशासन अलर्ट

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को फालता के शातोल कोलसा इलाके में स्थित जहांगीर खान के आवास के पास अचानक सैकड़ों लोग जमा होने लगे। देखते ही देखते भीड़ ने लाठी-डंडों के साथ नारेबाजी शुरू कर दी और संगठित तरीके से फालता थाने की ओर बढ़ने लगी। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर प्रशासन पहले से ही सतर्क था और भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था। अधिकारियों को आशंका थी कि एक सुनियोजित रणनीति के तहत बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा किया गया है, जिससे इलाके में तनाव पैदा किया जा सके।

सुरक्षा बलों ने भीड़ को भगाया

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत अतिरिक्त बल तैनात कर दिया और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।भारी तादाद में राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों (Central Forces) की तैनात जवानों ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया और पूरी भीड़ को खदेड़ दिया। मौके से 8 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया।

मास्टरमाइंड निकली जहांगीर की पत्नी

जांच एजेंसियों और खुफिया विभाग की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इस पूरे घटना के पीछे जहांगीर खान की पत्नी की मुख्य भूमिका सामने आई है। अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने ही कथित तौर पर समर्थकों को संगठित कर थाने का घेराव करने की योजना बनाई थी। पुलिस की प्राथमिकी (FIR) के अनुसार, सोमवार रात से वह क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जाकर तथा सोशल मीडिया के माध्यम से समर्थकों को एकजुट करने का प्रयास कर रही थीं।

गंभीर धाराओं के तहत मामला  दर्ज

जहांगीर खान की पत्नी पर लोगों को कानून अपने हाथ में लेने और विरोध प्रदर्शन के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तो वहीं उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

कौन है जहांगीर खान?

आखिर जहांगीर खान कौन है और पुलिस उसके खिलाफ इतनी सख्त कार्रवाई क्यों कर रही है? यह सवाल अब चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल जहांगीर खान ममता बनर्जी की सरकार के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी से करीबी संबंध रहा है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ कई गंभीर आरोपों की जांच चल रही है। इसी सिलसिले में 8 जून को उसे उत्तर बंगाल में भारत-नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया था।

राज्य छोड़कर भागने का प्लान फेल

जांच एजेंसियों का दावा है कि गिरफ्तारी के समय वह राज्य छोड़कर फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने उसे समय रहते दबोच लिया। तब से जहांगीर खान विभिन्न जांच एजेंसियों और पुलिस के निशाने पर है। भी पढें-  TMC Leader Arrested: TMC नेता उदयन गुहा गिरफ्तार, CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप

अवैध वसुली समेत कई अपराधिक मामले दर्ज

इतना ही नहीं जहांगीर खान पर दक्षिण 24 परगना और हुगली नदी के तटीय इलाकों में बड़े पैमाने पर रंगदारी,अवैध वसुली ,जमीन कब्जाने और व्यापारियों को डराने-धमकाने समेत कई गंभीर आपराधिक मामले थाने में दर्ज हैं। जिसे सुवेंदु सरकार के आदेश पर पुलिस इस वक्त जहांगीर खान के पूरे कथित आपराधिक और आर्थिक नेटवर्क को खत्म करने के लिए ताबड़तोड़ अभियान चला रही है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी