TMC नेता उदयन गुहा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

TMC Leader Arrested: TMC नेता उदयन गुहा गिरफ्तार, CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप

Udayan Guha Arrested: पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और TMC नेता उदयन गुहा को कूचबिहार पुलिस ने कोलकाता के फूलबागान स्थित उनके फ्लैट से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक पुराने मामले के तहत की गई है।

दिव्या सिंह

TMC Leader Udayan Guha Arrested: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ी हलचल मच गई है, दरअसल तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा को कूचबिहार जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी कोलकाता के फूलबागान इलाके में स्थित उनके फ्लैट से की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह कूचबिहार जिला पुलिस की एक विशेष टीम ने फूलबागान स्थित फ्लैट पर छापा मारा।

लंबे समय से निगरानी में रखे गए उदयन गुहा से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि पुलिस ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि उन्हें किस विशेष मामले में गिरफ्तार किया गया है।

पुराने मामलों की जांच के आधार पर कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, उदयन गुहा दिनहाटा पुलिस स्टेशन से जुड़े एक पुराने मामले में जांच के दायरे में थे। उन पर पहले भी कई गैर-जमानती मामलों में नामजद होने की बात सामने आई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि भड़काऊ बयान देने, मारपीट और चुनावी हिंसा से जुड़े आरोपों के कारण उन पर पहले से जांच चल रही थी।

राजनीतिक विवादों में घिरे रहे हैं उदयन गुहा

उदयन गुहा उत्तर बंगाल की राजनीति का एक प्रमुख चेहरा रहे हैं। फॉरवर्ड ब्लॉक छोड़कर TMC में शामिल होने के बाद वे पार्टी के प्रभावशाली नेताओं में शामिल हो गए थे। हालांकि, अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण वे अक्सर विवादों में भी रहे हैं और उन पर कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

सुवेंदु अधिकारी ने भी लगाए थे आरोप

आपको बता दें कि, पिछले साल विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया था कि राज्य पुलिस उदयन गुहा को एक हमले से जुड़े मामले में बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए पुलिस जांच पर सवाल उठाए थे।

फिलहाल कूचबिहार पुलिस की ओर से गिरफ्तारी के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले की जांच जारी है और आने वाले समय में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें