हुमायूं कबीर और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

हिम्मत है तो इस्तीफा दो... TMC के बागी सांसदों को हुमायूं कबीर ने दी खुली चुनौती, ममता के लिए किया बड़ा ऐलान

West Bengal Politics: टीएमसी में बड़ी टूट पर आम जनता उन्नयन पार्टी के मुखिया हुमायूं कबीर ने बागी सांसदों को घेरा। उन्होंने सांसदों से इस्तीफा देकर जनता के बीच जाने की चेतावनी दी है।

अमन मौर्या

Humayun Kabir Attacks TMC Rebels: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बगावत करने वाले 20 लोकसभा सांसदों पर आम जनता उन्नयन पार्टी के मुखिया और विधायक हुमायूं कबीर ने मंगलवार को जमकर हमला बोला। हुमायूं ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अगर सभी लोकसभा सांसदों में इतनी हिम्मत थी, तो उन्हें लोकसभा से भी इस्तीफा दे देना चाहिए था और अपने भविष्य का फैसला जनता के जनादेश पर छोड़ देना चाहिए था।

NCPI को कोई नहीं जानता: हुमायूं

TMC के बागी सांसदों के मामले पर आम जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूं कबीर कहते हैं, जो सांसद 2024 के चुनावों में BJP के खिलाफ चुने गए थे, अगर उनमें हिम्मत है, तो वे इस्तीफा दें। त्रिपुरा के आम लोग भी NCPI को नहीं जानते। किसी ने भी इसे नहीं पहचाना। अभिषेक बनर्जी की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसियों पर हुमायूं ने कहा कि हमें देखना होगा कि आगे क्या होता है। हमें यह देखने के लिए इंतजार करना होगा कि क्या यह सब सिर्फ एक ड्रामा है या सच में कोई नतीजा निकलता है।

ममता को खुला समर्थन

ममता बनर्जी को समर्थन करने के सवाल पर हुमायूं कबीर ने कहा कि ममता को तय करना होगा कि वह चुनाव लड़ना चाहती हैं या नहीं। अगर उन्हें मेरे समर्थन की जरूरत होगी तो मैं उनका समर्थन करूंगा। अगर वह रेजीनगर से चुनाव लड़ती हैं तो मैं उनकी जीत के लिए हर संभव कोशिश करूंगा। अगर वह बशीरहाट से चुनाव लड़ती हैं और मेरा समर्थन मांगती हैं तो मैं उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारूंगा।

क्या है पूरा मामला?

बता दें, ममता बनर्जी की पार्टी TMC में विधायक दल में टूट के बाद संसदीय दल में भी बड़ी टूट हुई। रविवार को पार्टी के 20 बागी लोकसभा सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलकर अपने गुट को मान्यता देने की मांग की। साथ ही बागी सांसदों ने त्रिपुरा की एक क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल होने का ऐलान कर दिया। इसी के बाद विधायक हुमायूं कबीर का यह बयान सामने आया।

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त