TMC के बागी नेताओं पर भड़के हुमायूं कबीर, बोले- सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के साथ की गद्दारी; देखें VIDEO
West Bengal Politics: हुमायूं कबीर ने टीएमसी के टूट पर बड़ा बयान दिया है। पार्टी के बगावत करने वाले सांसदों पर हुमायूं ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बागियों ने जनता के साथ गद्दारी की है।
- Written By: अमन मौर्या
Humayun Kabir TMC Disclosure: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी भूचाल आ गया है। हुमायूं कबीर ने ममता बनर्जी की पार्टी के खिलाफ एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा खुलासा किया है। हुमायूं कबीर का दावा है कि टीएमसी के कई मौजूदा सांसद पार्टी नेतृत्व के साथ गद्दारी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के बाद ये सांसद पार्टी को तोड़कर एक नया अलग गुट बनाने की तैयारी में हैं और यह गुट केंद्र में बीजेपी नीत एनडीए गठबंधन में शामिल होने जा रहा है।
कबीर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जनता ने इन उम्मीदवारों को बीजेपी के खिलाफ वोट देकर जिताया था, लेकिन अब ये सांसद अपने निजी फायदे और सरकारी सुविधाओं के लिए आम जनता और पार्टी दोनों के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 2026 के इस सियासी दौर में नेताओं का यह पलटी मारना पार्टी के लिए बड़ा झटका है और आने वाले समय में जनता इस गद्दारी का करारा जवाब देगी।