दिलीप घोष (फाईल फोटो) सोर्स- IANS
पश्चिम बंगाल

अस्तित्व बचाने के लिए यमदूत से भी समझौता कर लेंगी ममता बनर्जी, CJP को समर्थन देने पर हमलावर हुई बीजेपी

Dilip Ghosh Attack Mamata Banerjee: सीजेपी के प्रदर्शन को समर्थन देने पर पर बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने पूर्व सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मीडिया के लिए बेतुका बयान देते हैं।

नितिन कुमार राय

Mamata Banerjee Demand Gyanesh Kumar Resign: पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने सीजेपी के समर्थन पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपनी पार्टी का अस्तित्व बचाने के लिए यमदूत से भी समझौता कर सकती हैं। मंत्री दिलीप घोष ने शनिवार सुबह मीडिया से बात करते हुए कहा कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने कांग्रेस का समर्थन किया और सीपीएम को भी जिंदा किया। सीजेपी को समर्थन करने की बात पर कहा कि सीजेपी क्या है, वे अपना अस्तित्व बचाने के लिए यमदूत से भी समझौता कर लेंगी।

विपक्ष के प्रदर्शन पर किया पलटवार

मंत्री ने चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर भी पलटवार किया। घोष ने कहा कि ज्ञानेश कुमार एक संवैधानिक पद पर हैं। उन्हें हटाने की हिम्मत किसी में नहीं है। विपक्ष जनता के बीच जाइए और चुनाव की तैयारी करे, वरना आपको वही नतीजा मिलेगा जो पहले मिला था। चुनाव होंगे, नतीजे आएंगे, वे हारेंगे भी और शोर मचाते रहेंगे।

उन्होंने विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन की 'लोकतंत्र बचाओ रैली' पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। उससे ठीक पहले 'इंडी' गठबंधन अचानक से आ जाता है।

मीडिया का ध्यान खींचने के लिए बेतुके बयान

उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में भी नगर निगम के चुनाव हो रहे हैं, इसलिए उन्हें किसी मुद्दे की जरूरत है। लेकिन न तो देश में और न ही बंगाल में उनके पास कोई असली मुद्दा बचा है। वे बस मीडिया का ध्यान खींचने के लिए बेतुके बयान दे रहे हैं, और कुछ नहीं।

सीजेपी प्रोटेस्ट का किया समर्थन

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन का समर्थन किया है। सीजेपी लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रही है। इससे पहले दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में ज्ञानेश कुमार पर जमकर हमला बोला था। कोलकाता पहुंचने पर ममता बनर्जी ने कहा कि 'हम कॉकरोच जनता पार्टी, युवा पीढ़ी और छात्रों का पूरा समर्थन कर रहे हैं'।  इससे पहले ममता बनर्जी ने अगस्त में नीट यूजी परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर दिल्ली में हुए सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को भी अपना समर्थन दिया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

IMD Weather Alert: 60 KM/H की रफ्तार से आंधी और बिजली! 3 अक्टूबर को घर से निकलने से पहले देखें पूरी रिपोर्ट

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट