प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खान को मिली अंतरिम जमानत को चुनौती दी
सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के लिए 19 नवंबर की तारीख तय की
ED Challenges Azam Khan Bail in Supreme Court: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को इलाहाबाद हाई कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। ईडी ने हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। मंगलवार को आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत दी थी।
सुप्रीम कोर्ट आजम खान की अंतरिम जमानत के खिलाफ ED की याचिका पर 19 नवंबर को सुनवाई करेगा। याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस बागची में कहा कि 'आसमान नहीं टूट पड़ेगा, उन्हें (आजम खान) अंतरिम जमानत पर रहने दें।' सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के लिए गुरुवार का दिन तय किया है।
हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें अंतरिम जमानत दे दी थी। कोर्ट ने माना कि पहली नजर में आजम खान की गिरफ्तारी के दौरान संविधान के अनुच्छेद 22(1) और मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) की धारा 19 के अनिवार्य प्रावधानों का सख्ती से पालन नहीं किया गया।
खबर अपडेट की जा रही है...