पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, दर्ज हुई एक नई एफआईआर; जानें क्या है मामला

FIR Against Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में BNS की धाराओं 196 (1), 351 (2) और 352 के तहत FIR दर्ज की गई है।
FIR Registered Against Mamata Banerjee Over Alleged Communal Remarks
ममता बनर्जी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Second FIR Against Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। बंगाल में करारी हार के बाद पार्टी में बगावत की खबरों के कारण पहले से ही पार्टी का अस्तिव खतरें में प्रतीत हो रहा है। हाल ही में पूर्व सीएम के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने एक एफआईआर दर्ज की थी। ऐसे में ममता बनर्जी के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज हुई है जिससे ममता की मुश्किलें बढ़ गई है।

हेयर स्ट्रीट थाने में दर्ज हुई एफआईआर

जानकारी के मुताबिक ममता दीदी के खिलाफ कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता में धरने के मंच से जुड़ा है। यहां ममता बनर्जी पर भाषण में सांप्रदायिक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। जिसके तहत हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में BNS की धाराओं 196 (1), 351 (2) और 352 के तहत केस दर्ज किया गया है। बता दें कि ममता बनर्जी के खिलाफ यह एफआईआर ऐसे समय पक दर्ज हुई जब उनके भतीजे बंगाल अभिषेक बनर्जी पर चुनावों में हिंसा के साथ-साथ विधायकों के फर्जी दस्तखत करने के आरोप लगाए गए है। अभिषेक बनर्जी इस समय इस मामलें को लेकर सीआईडी जांच का सामना कर रहे हैं।

क्या है मामला

गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कोलकाता में एक बड़ा धरना प्रदर्शन किया था। यह धरना प्रदर्शन एसआईआर के खिलाफ किया गया था। ममता बनर्जी पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने उस वक्त सांप्रदायिक टिप्पणी की थी। शिकायतकर्ता तुषार कांति दास ने आरोप लगाया है कि उनके भड़काऊ बयान से राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया था। ममता बनर्जी की इन टिप्पणियों से अलग-अलग समुदायों के बीच तनाव पैदा हो सकता था।

2026 विधानसभा चुनावों में टीएमसी की कराही हार के बाद ममता बनर्जी के खिलाफ यह दूसरी बार एफआईआर दर्ज किया गया है। विधानसभा चुनावों से पहले ममता बनर्जी ने कोलकाता में एस्प्लेनेड के वाई-चैनल (धर्मतला) के पास धरना दिया था। क्योंकि उन्हें रानी रश्मोनी रोड पर धरने की अनुमति नहीं मिली थी, जिसके बाद वह विरोध प्रदर्शन के लिए धर्मतला पहुंची थीं।

सनातन धर्म को गंदा धर्म कहने का आरोप

बता दें कि ममता बनर्जी पर मई में एक और एफआईआर दर्ज कराई गई थी। यह एफआईआर एडवोकेट रिंकी चट्टोपाध्याय सिंह की शिकायत पर सिलीगुड़ी साइबर क्राइम पुलिस थाने में दर्ज की गई थी। जिसके मुताबिक टीएमसी प्रमुख ने सनातन धर्म को गंदा धर्म कहकर धार्मिक भावनाओं को आहत किया। ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि एक खास समुदाय दूसरों को पांच मिनट में खत्म कर सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com