वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

फेमस होने के लिए किया जानलेवा ट्रैक्टर स्टंट, वीडियो देख किसी ने कहा- दलेरी, तो किसी ने पागलपन बताया

Tractor Stunt Viral Video एक वायरल वीडियो में युवक ट्रैक्टर के पहिए के नीचे हाथ रखकर खतरनाक स्टंट करता नजर आया। सोशल मीडिया लाइक्स और व्यूज की होड़ में ऐसे जोखिम भरे ट्रेंड बढ़ रहे हैं।

हितेश तिवारी

Dangerous Stunt Viral Video : आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया युवाओं के लिए पहचान और लोकप्रियता का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है। लाइक्स, शेयर और व्यूज का आंकड़ा अब लोगों की छवि और प्रभाव का पैमाना बन गया है। यही कारण है कि कई युवा खतरनाक स्टंट और जोखिम भरे वीडियो बनाने में भी पीछे नहीं हटते।

ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में X (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल हुआ, जिसने सोशल मीडिया की इस अंधी प्रतिस्पर्धा का खतरनाक रूप सामने ला दिया। इस वीडियो में एक युवक ट्रैक्टर के पिछले पहिए के बिल्कुल नीचे अपना हाथ रख देता है जबकि दूसरा युवक उसी हाथ पर ट्रैक्टर चढ़ाने जैसा दिखावा करता है। वीडियो देखने में कुछ सेकंड का रोमांच भले लगे, लेकिन यह एक बेहद खतरनाक हरकत है जो किसी भी क्षण जानलेवा साबित हो सकती थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

यह वायरल वीडियो अब तक लाखों व्यूज बटोर चुका है और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे रीपोस्ट किया है। कुछ लोगों ने इसे मजाकिया बताते हुए मजेदार कमेंट्स किए, जबकि कई लोग इसे गैरजिम्मेदाराना स्टंट बताते हुए नाराज़ दिखे। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ट्रैक्टर जैसे भारी वाहन के पास इस तरह के स्टंट करना बेहद खतरनाक हो सकता है।

थोड़ी-सी चूक में ट्रैक्टर का भारी पहिया हाथ या शरीर को कुचल सकता है, जिससे गंभीर चोटें या जान का भी खतरा हो सकता है। बावजूद इसके, सोशल मीडिया पर बढ़ती लाइक्स और वायरलिटी की चाह में कई लोग ऐसे हादसों को नजरअंदाज कर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

कुछ लोगों ने इसे दलेरी, तो किसी ने पागलपन का नाम दिया

वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोगों ने इसे "पागलपन" करार दिया, तो कुछ ने इसे "दलेरी" का नाम दे दिया। कुछ यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा- "ट्रैक्टर वाला रियलिटी शो आने वाला है!" जबकि कई लोग इस ट्रेंड के खतरनाक असर को लेकर चिंता जता रहे हैं।

यह वीडियो सिर्फ मनोरंजन का हिस्सा बनकर नहीं रह गया, बल्कि यह एक बड़ी चेतावनी भी है कि मनोरंजन और सुरक्षा के बीच संतुलन बनाए रखना कितना जरूरी है। विशेषज्ञों ने साफ कहा है कि इस तरह के स्टंट न सिर्फ गलत हैं, बल्कि जानलेवा भी हैं। ऐसे वीडियो देखकर प्रेरित होकर इन्हें दोहराने की कोशिश बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z