OUT होने के बाद भी बल्लेबाजी करते रहे जितेश शर्मा, मैदान पर सभी रह गए हैरान; वायरल होने लगा VIDEO

Ottneil Barthman miracle delivery: भारत और साउथ अफ्रीका के दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका ने 51 रनों से जीत दर्ज की। जितेश शर्मा बोल्ड होने के बावजूद आउट नहीं हुए। देखें वीडियो...
OUT होने के बाद भी बल्लेबाजी करते रहे जितेश शर्मा, मैदान पर सभी रह गए हैरान; वायरल होने लगा VIDEO
जितेश शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Jitesh Sharma Survives After Getting Out: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 51 रनों से जीत हासिल किया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है। इस मैच में भारत के गेंदबाज और शीर्षक्रम के बल्लेबाज विफल रहे, जिससे टीम को पराजय का सामना करना पड़ा।

दूसरे मुकाबले में भारतीय पारी के दौरान एक ऐसा पल आया जिसने सभी को हैरान कर दिया। जितेश शर्मा बोल्ड होने के बाद भी आउट नहीं हुए। यह गेंद ना तो नो-बॉल थी और ना ही कोई और उल्लंघन हुआ था, फिर भी बोल्ड होने के बावजूद जितेश शर्मा ने पिच पर अपनी जगह बनाए रखी। हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, क्रिकेट के मैदान पर ऐसे अनोखे पल बहुत कम देखने को मिलते हैं।

बार्टमैन के ओवर में दिखा ऐसा नजारा

साउथ अफ्रीका के लिए पारी का 16वां ओवर ओटनील बार्टमैन लेकर आएं। इस ओवर से पहले ही जितेश शर्मा क्रीज पर उतरे थे। इस ओवर में बार्टमैन ने दूसरी गेंद पर जितेश शर्मा को बोल्ड कर दिया। वो गेंद बेल्स को छूकर निकल गई। जिसके बाद बेल्स की लाइट जल गई और बेल्स उठकर फिर से विकेट के उपर ही अपनी जगह पर वापस लौट आई। जिसे देखकर ग्राउंड में सभी हैरान रह और बार्टमैन को तो इसका भरोसा ही नहीं हुआ कि यो कैसा हो सकता है। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

मुकाबले का हाल

दूसरा मुकाबला मुल्लांपुर के नव निर्मित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने एक बड़ा टोटल बनाया। साउथ अफ्रीका के लिए विकेटकीपर बैटर क्विंटन डी कॉक ने महज 47 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 छक्के और पांच चौके लगाए। वहीं अंत में डोनोवन फरेरा ने तेज पारी खेलते हुए 30 रन बनाकर स्कोर को 213 रनों तक पहुंचाया।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले पावरप्ले के दौरान ही भारत ने तीन विकेट गंवा दिए। हालांकि तिलक वर्मा ने अच्छी पारी खेली लेकिन बाकी के बल्लेबाजों ने साथ नहीं दिया। तिलक वर्मा ने 62 रनों की पारी खेली। भारत 162 रनों पर ऑलआउट हो गई और मुकाबले को 51 रनों से गंवा दिया।