वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

गुलाबी फ्लेमिंगो से सजी सांभर झील, राजस्थान का खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sambhar Lake flamingos राजस्थान की सांभर झील में लाखों गुलाबी फ्लेमिंगो पहुंची हैं, जिनका खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Pink Flamingos Rajasthan : इस समय प्रवासी पक्षियों के एक जगह से दूसरी जगह जाने का मौसम है और इसी वजह से राजस्थान की सांभर झील इन दिनों खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दूर-दराज़ के देशों से आए फ्लेमिंगो के विशाल झुंड ने इस झील को अपना अस्थायी ठिकाना बना लिया है।

हजारों नहीं, बल्कि लाखों की संख्या में मौजूद ये गुलाबी पक्षी पूरी झील को गुलाबी रंग में रंगते नजर आ रहे हैं। सांभर झील का यह नज़ारा इतना मनमोहक है कि इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

राजस्थान की सांभर झील करीब 240 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है। इस समय झील में पानी का स्तर भी अच्छा है, जिससे फ्लेमिंगो और अन्य प्रवासी पक्षियों के लिए यहां रहना अनुकूल हो गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, फ्लेमिंगो लंबी दूरी तय करके यहां आती हैं क्योंकि यहां उन्हें भरपूर भोजन और सुरक्षित वातावरण मिलता है।

बताया जा रहा है कि ये फ्लेमिंगो रूस, साइबेरिया और मंगोलिया जैसे ठंडे देशों से हजारों किलोमीटर का सफर तय कर राजस्थान पहुंची हैं। इनके साथ-साथ कई अन्य प्रजातियों के पक्षी भी इस झील में देखे जा रहे हैं।

यूजर्स ने इसे बताया जादुई नजारा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गुलाबी फ्लेमिंगो झील के ऊपर और किनारों पर एक अद्भुत पैनोरमिक दृश्य बना रही हैं। आसमान से लिया गया यह दृश्य लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस नज़ारे को “जादुई” और “सुपर्ब” बता रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि यह दृश्य किसी विदेशी लोकेशन से कम नहीं लगता।

फ्लेमिंगो की मौजूदगी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि राजस्थान सिर्फ रेगिस्तान ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता से भी भरपूर है। यह नज़ारा न केवल पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है, बल्कि प्रकृति प्रेमियों के लिए भी किसी तोहफे से कम नहीं है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें