वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

टाइम्स स्क्वायर में 48 मिनट में ढूंढ निकाले 100 भारतीय! मुंबई के कंटेंट क्रिएटर का वीडियो वायरल

Times Square Viral Video : मुंबई के एक कंटेंट क्रिएटर ने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में एक घंटे के भीतर 100 भारतीयों को खोजने का अनोखा चैलेंज लिया। उन्होंने यह लक्ष्य महज 48 मिनट में पूरा कर लिया।

हितेश तिवारी

Indians in New York : सोशल मीडिया पर आए दिन अलग-अलग तरह के चैलेंज और सोशल एक्सपेरिमेंट देखने को मिलते हैं। कुछ लोगों को हंसा देते हैं तो कुछ हैरान कर देते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई के एक कंटेंट क्रिएटर ने न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर में एक घंटे के भीतर 100 भारतीयों को ढूंढने का चैलेंज लिया। दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने अपना लक्ष्य तय समय से काफी पहले ही पूरा कर लिया।

वायरल वीडियो में कंटेंट क्रिएटर प्रणय जोशी सबसे पहले कैमरे के सामने अपना चैलेंज बताते हैं। वह कहते हैं, "Finding 100 Indians at Times Square in 1 hour, let's go." इसके बाद वह अपने फोन में समय दिखाते हैं, जिसमें रात के 9:57 बजे हो रहे होते हैं।

चैलेंज शुरू होते ही वह वहां मौजूद लोगों से पूछना शुरू करते हैं कि क्या वे भारत से हैं। सबसे पहले जिस ग्रुप से वह बात करते हैं, उसमें मौजूद सभी 12 लोग भारतीय निकलते हैं। इसके बाद उनका आत्मविश्वास और बढ़ जाता है।

टाइम्स स्क्वायर में 48 मिनट में ढूंढ निकाले 100 भारतीय

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि प्रणय टाइम्स स्क्वायर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर तेजी से चलते और दौड़ते हुए अलग-अलग लोगों से बातचीत करते हैं। वह परिवारों, दोस्तों के ग्रुप और घूमने आए पर्यटकों से पूछते हैं कि वे कहां से हैं।

महज 15 मिनट के भीतर ही उन्हें 32 भारतीय मिल जाते हैं। इसके बाद वह लगातार अपनी गिनती बढ़ाते रहते हैं और आखिरकार सिर्फ 48 मिनट में 100 भारतीयों को खोजने का लक्ष्य पूरा कर लेते हैं। चैलेंज पूरा होने के बाद वह कैमरे के सामने अपनी खुशी भी जाहिर करते हैं।

मुंबई के कंटेंट क्रिएटर का वीडियो वायरल

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर Prannay Joshi ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "Which dare should I do next?" यानी अगला कौन-सा चैलेंज करना चाहिए? वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं।

वीडियो पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "अब अगला चैलेंज मुंबई के शिवाजी पार्क में 100 विदेशी ढूंढने का करो।" दूसरे यूजर ने कहा कि वीडियो काफी मनोरंजक था और इसे देखकर मजा आ गया। वहीं कई लोगों ने प्रणय की ऊर्जा और लगातार भीड़ में दौड़ते हुए लोगों से बातचीत करने के अंदाज की भी तारीफ की। फिलहाल यह अनोखा सोशल एक्सपेरिमेंट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

भारत की पहली सॉल्ट कंटेनर ट्रेन हुई रवाना, गुजरात में 5 गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित

UPI पेमेंट को लेकर नए स्लैब का ऐलान, 5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात