वायरल वीडियो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
वायरल

मेट्रो में हुई थप्पड़बाजी का मजेदार वीडियो हुआ वायरल, यूजर्स बोले- भाई ने बदला पूरा ले लिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की मेट्रो में खड़े लड़के को थप्पड़ मार देती है, जिसके बाद उस शख्स ने भी कुछ ऐसे अपना हिसाब बराबर किया।

स्नेहा मौर्या

Metro Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना नए-नए वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ इमोशनल होते हैं तो कुछ इतने मजेदार कि लोगों की हंसी थमने का नाम ही नहीं लेती। इस समय एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसने नेटिज़न्स को जोर-जोर से हंसने पर मजबूर कर दिया है। देखने में यह वीडियो भले ही स्क्रिप्टेड लगे, लेकिन इसके मजेदार ट्विस्ट ने इसे इंटरनेट का हॉट टॉपिक बना दिया है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का मेट्रो में सफर कर रहा है। सफर के दौरान वह गलती से पास खड़ी एक लड़की से टकरा जाता है। बस, इसी छोटी-सी बात पर लड़की गुस्से से लाल हो जाती है और बिना कुछ सोचे-समझे लड़के को जोरदार थप्पड़ मार देती है। अचानक हुई इस घटना से मेट्रो में मौजूद सभी यात्री हैरान रह जाते हैं। वहीं, लड़का चुपचाप जाकर गेट के पास खड़ा हो जाता है।

मेट्रो से अनोखा वीडियो हुआ वायरल

लेकिन ड्रामा यहीं खत्म नहीं होता। जैसे ही मेट्रो अगले स्टेशन पर रुकती है और दरवाजे खुलते हैं, लड़का अचानक पलटकर लड़की को एक थप्पड़ जड़ देता है और तुरंत बाहर निकल जाता है। उसके इस रिएक्शन से मेट्रो में बैठे लोग ठहाकों में फूट पड़ते हैं। हैरानी की बात तो यह है कि थप्पड़ खाने के बाद खुद लड़की भी हंसी रोक नहीं पाती और मुस्कुराने लगती है।

इस मजेदार वीडियो को ट्विटर (X) पर @Miss_Choudhary0 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अपलोड होते ही वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी। अब तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं और कमेंट्स में मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यूजर्स ने वीडियो पर दिए रिक्शन

एक यूजर ने लिखा, “भाई, ये वीडियो देखकर तो मेरी हंसी रुक ही नहीं रही!”। वहीं, एक अन्य ने मजाक में कहा, “ऐसी हरकतें सिर्फ रील्स में अच्छी लगती हैं, असल जिंदगी में तो लड़के की शामत आ जाती।” एक तीसरे यूजर ने लिखा, “बंदे ने सही बदला लिया, मजा आ गया।”

हालांकि कई यूजर्स इस वीडियो को स्क्रिप्टेड बता रहे हैं, लेकिन इसकी एंटरटेनमेंट वैल्यू इतनी है कि लोग इसे बार-बार देखकर हंस रहे हैं। वीडियो का कैप्शन भी काफी मजेदार है कि “भाई ने बदला ले लिया, बताओ इसने सही किया या गलत?” यही सवाल अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित