-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Entertainment Blast On Independence Day New Releases On Theaters And Ott
स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर एंटरटेनमेंट का धमाका, थिएटर्स और OTT पर नई और चर्चित रिलीज
- Written By: सोनाली झा
Independence Day weekend: स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर थिएटर्स और OTT पर एंटरटेनमेंट की भरमार है। OTT पर सेना: गार्जियंस ऑफ द नेशन में विक्रम सिंह चौहान की देशभक्ति-एक्शन कहानी दर्शकों को लुभा रहा है।

स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर एंटरटेनमेंट का धमाका
Top Watchlists for Independence Day Weekend: इस साल का स्वतंत्रता दिवस वीकेंड फिल्म और वेब सीरीज प्रेमियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। लंबी छुट्टी के इस मौके पर थिएटर्स और OTT प्लेटफ़ॉर्म्स पर देशभक्ति, एक्शन और ड्रामा से भरपूर कंटेंट की भरमार है। दर्शकों के पास रोमांचक विकल्प हैं, चाहे वे बड़े पर्दे का मज़ा लेना चाहें या घर बैठे OTT पर एंटरटेनमेंट का आनंद उठाना चाहें।
OTT प्लेटफ़ॉर्म पर सबसे पहले चर्चा है ‘सेना: गार्जियंस ऑफ द नेशन’ की। विक्रम सिंह चौहान, यशपाल शर्मा और शर्ली सेतिया स्टारर यह मिलिट्री ड्रामा कैप्टन कार्तिक शर्मा की कहानी बयां करता है, जो अपने पिता से जटिल रिश्तों के बीच कश्मीर में सेवा करते हुए देश के लिए अपनी जान की बाज़ी लगाते हैं। 13 अगस्त को अमेज़न MX प्लेयर पर रिलीज यह शो एक्शन और देशभक्ति का अनोखा संगम है।
सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी कोर्ट कचहरी
‘कोर्ट कचहरी’ अपनी हल्की-फुल्की कॉमेडी और इमोशनल टच के लिए दर्शकों का दिल जीत रही है। पवन मल्होत्रा और आशीष वर्मा अभिनीत यह लीगल ड्रामा एक युवा की कहानी है, जो पिता की वकालत का काम संभालने के दबाव में है, लेकिन उसका सपना विदेश जाने का है। यह सीरीज 13 अगस्त से सोनी लिव पर उपलब्ध है और ग्रामीण अदालत के हल्के-फुल्के माहौल को पेश करती है।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
New Movies on OTT: मिस्ट्री, एक्शन और पीरियड ड्रामा का डबल डोज, जुलाई में OTT पर आएगा कंटेंट का तूफान
अब होगा हिसाब 2 का ट्रेलर रिलीज, भाई की तलाश में हर हद पार करेगा बॉबी, गोल्डी के साथ शुरू होगा धोखे का खेल
Navabharat Nishanebaaz: पासपोर्ट पर छपी ट्रंप की तस्वीर शान से चमकाते अपनी तकदीर
थिएटर में होगा वॉर 2 का हाई-ऑक्टेन एक्शन
थिएटर प्रेमियों के लिए इस वीकेंड दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। पहली है ‘वॉर 2’, YRF स्पाई यूनिवर्स की अगली पेशकश, जिसमें ऋतिक रोशन, Jr NTR और कियारा आडवाणी की जोड़ी हाई-ऑक्टेन एक्शन और देशभक्ति का मेल दिखा रही है। अयान मुखर्जी निर्देशित यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
थिएटर में कुली तो OTT पर सारे जहां से अच्छा का धमाल
दूसरी बड़ी थिएटर रिलीज है ‘कुली’, जिसे लोकेश कनगराज ने निर्देशित किया है। नागार्जुन अक्किनेनी, रजनीकांत, आमिर खान और श्रुति हासन जैसे दमदार कलाकारों से सजी यह एक्शन-थ्रिलर तस्करी और रोमांचक मिशन पर आधारित है। OTT पर एक और खास पेशकश है ‘सारे जहां से अच्छा’। प्रतीक गांधी, तिलोत्तमा शोम और सनी हिंदुजा अभिनीत यह छह एपिसोड वाली सीरीज देशभक्ति के साथ थ्रिल और सस्पेंस का तड़का लगाती है। नेटफ्लिक्स पर 13 अगस्त को रिलीज़ हुई यह सीरीज स्वतंत्रता दिवस के जज़्बे को और ऊंचा कर रही है।
Entertainment blast on independence day new releases on theaters and ott
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














