वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

तेज रफ्तार कार ने उड़ाया MCD कर्मचारी को सड़क पर बैठे-बैठे, वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

MCD Employee Accident वायरल वीडियो में एक MCD कर्मचारी को सड़क के बीचों-बीच बैठकर काम करते समय अचानक आई तेज रफ्तार कार टक्कर मार देती है। वीडियो देख लोगों ने कर्मचारी व ड्राइवर दोनों पर सवाल उठाए।

हितेश तिवारी

Accident Viral Video : सोशल मीडिया पर रोजाना लाखों वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ क्लिप ऐसी होती हैं जिन्हें देखकर हर कोई दंग रह जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेज़ी से फैल रहा है, जिसमें एक MCD कर्मचारी को सड़क के बीचों-बीच बैठे हुए अचानक एक तेज रफ्तार कार टक्कर मार देती है। यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @hijr_only से शेयर किया गया और देखते ही देखते इस पर हजारों लाइक और कमेंट्स आ गए।

दर्दनाक हादसे का वीडियो वायरल

वीडियो की शुरुआत एक साधारण सड़क के दृश्य से होती है जहां एक MCD कर्मचारी कुर्सी पर बैठा साफ नजर आता है और उसके पीछे एक दूसरा व्यक्ति खड़ा होता है। सब कुछ सामान्य दिख रहा होता है, तभी अचानक एक कार तेज गति से फ्रेम में प्रवेश करती है।कुछ ही सेकंड में दर्दनाक हादसा हो जाता है। कार सीधे जाकर बीच सड़क पर बैठे MCD कर्मचारी को जबरदस्त टक्कर मार देती है, जिससे वह कई फीट दूर जा गिरता है। वीडियो का यह पल इतना खौफनाक है कि देखने वाला भी सन्न रह जाता है। पहली नजर में यह समझ ही नहीं आता कि कर्मचारी वहां क्यों बैठा था और कार इतनी तेजी से क्यों आ रही थी।

यह वीडियो न सिर्फ दिल दहला देने वाला है, बल्कि सड़क सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। कई दर्शकों ने कमेंट्स में यह कहा कि किसी भी हालात में सड़क के बीच बैठना खतरनाक है, जबकि कुछ लोगों ने ड्राइवर को लापरवाही का जिम्मेदार बताया।

छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स ने लिखा कि चाहे गलती किसी की भी हो, लेकिन यह हादसा बेहद दर्दनाक है और इसे देखकर कोई भी परेशान हो सकता है। वहीं कुछ ने सवाल उठाया कि सड़क पर इस तरह कुर्सी लगाकर बैठने की अनुमति आखिर किसने दी।

कई लोगों ने यह भी कहा कि अगर प्रशासन ऐसी गलतियों पर समय रहते रोक लगाए तो ऐसे हादसों से बचा जा सकता है। कुल मिलाकर, यह वीडियो एक चेतावनी है कि सड़क पर छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, और हर किसी को ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी