वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

Manimahesh Yatra का वायरल वीडियो: IFS अधिकारी ने दिखाया पहाड़ों पर फैलता कचरा

Mountain Pollution : IFS अधिकारी परवीन कस्वां द्वारा साझा मणिमहेश यात्रा का वीडियो पहाड़ों में फैलते कचरे और गैर-जिम्मेदार पर्यटन की कड़वी सच्चाई दिखाता है।

हितेश तिवारी

Irresponsible Tourism Viral Video : हिमाचल प्रदेश की पवित्र मणिमहेश यात्रा से सामने आए एक वायरल वीडियो ने गैर-जिम्मेदार पर्यटन और पर्यावरण को हो रहे नुकसान पर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। इस वीडियो को IFS अधिकारी परवीन कस्वां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में मणिमहेश यात्रा मार्ग का दृश्य दिखाई देता है, जहां ऊंचे पहाड़ों पर हर तरफ प्लास्टिक और कचरा फैला हुआ नजर आ रहा है।

खास बात यह है कि यह नजारा करीब 13,000 फीट की ऊंचाई पर है, जहां प्रकृति सबसे ज्यादा संवेदनशील मानी जाती है। वीडियो के साथ परवीन कस्वां ने लिखा, “क्या सच में पहाड़ हमें बुला रहे हैं? मणिमहेश यात्रा का यह दृश्य देखिए, 13,000 फीट की ऊंचाई पर भी हम अपने निशान छोड़ रहे हैं।”

वीडियो देख भड़के लोग

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ ही घंटों में इस वीडियो को 17 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूजर्स ने यात्रियों और श्रद्धालुओं की लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की है। लोगों का कहना है कि धार्मिक आस्था और आध्यात्मिकता के नाम पर पहाड़ों को कूड़ेदान बना दिया गया है।

कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि जिस जगह को लोग पवित्र मानते हैं, उसी जगह को गंदा करना कैसी श्रद्धा है। प्लास्टिक बोतलें, पैकेट और अन्य कचरा न सिर्फ पहाड़ों की खूबसूरती को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि स्थानीय जल स्रोतों और जैव विविधता के लिए भी खतरा बनता जा रहा है।

प्रकृति का सम्मान करें

कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने सख्त नियम, बेहतर वेस्ट मैनेजमेंट और यात्रा के दौरान निगरानी बढ़ाने की मांग की है। कुछ यूजर्स ने मशहूर लाइन “Mountains are calling” पर तंज कसते हुए कहा कि पहाड़ नहीं बुला रहे, बल्कि इंसान उन्हें नुकसान पहुंचा रहा है।

वहीं कई लोगों ने यात्रियों से अपील की कि घूमने या तीर्थ यात्रा पर जाते समय जिम्मेदारी निभाएं और प्रकृति का सम्मान करें। यह वीडियो एक चेतावनी की तरह सामने आया है कि अगर समय रहते नहीं संभले, तो आने वाली पीढ़ियां इन पहाड़ों की असली सुंदरता शायद सिर्फ तस्वीरों में ही देख पाएंगी।

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री

प्रियंका गांधी के नाम पर बड़ा स्कैम, AI वीडियो में निवेश का लालच, ऑफिस ने किया अलर्ट

मुंबई धमाका मामले में शामिल अबू सलेम जेल से नहीं आएगा बाहर; सुप्रीम कोर्ट ने क्यों खारिज की रिहाई की याचिका?

उत्तराखंड चुनाव पर BJP का बड़ा मंथन, नितिन नबीन ने संभाली चुनावी कमान, 24 सीटों की समीक्षा पर दिया खास जोर

देर आए दुरुस्त आए, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोली मायावती, आकाश आनंद को पार्टी से किया आजाद, बताई वजह