Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

Bihar MLC Election Result: बिहार MLC चुनाव में पटना मतगणना केंद्र पर CCTV कैमरे नहीं होने को लेकर कांग्रेस और जन सुराज ने सवाल उठाए। संजय यादव ने धरना दिया, जबकि अनुज सिंह ने अपनी जीत का भरोसा जताया।
bihar mlc election result
बिहार में कांग्रेस MLC उम्मदीवार संजय यादव(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पटना में CCTV कैमरे नहीं होने पर संजय यादव ने धरना दिया

  • जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह ने भी मतगणना व्यवस्था पर सवाल उठाए

  • अनुज सिंह ने पटना स्नातक सीट पर बड़े अंतर से जीत का भरोसा जताया

MLC Election Result Bihar: बिहार विधान परिषद की सीटों पर आज मतगणना की जा रही है। इसी बीच पटना में मतगणना केंद्र पर कांग्रेस नेता संजय यादव ने धरना शुरू कर दिया है। उनका आरोप है कि मतगणना स्थल पर CCTV कैमरे नहीं लगाए गए हैं। उन्होंने साफ कहा कि जब तक कैमरे नहीं लगाए जाते, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह ने भी मतगणना केंद्र पर CCTV कैमरे नहीं होने का मुद्दा उठाया है।

जन सुराज के एमएलसी चुनाव प्रत्याशी अनुज सिंह ने अपनी जीत का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि मतदाता अपना फैसला सुना चुके हैं और उन्हें उम्मीद है कि जीत उन्हीं की होगी। अनुज सिंह के मुताबिक, जन सुराज पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट बड़े अंतर से जीतने जा रही है। हालांकि, उन्होंने मतगणना की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।

मतगणना स्थल पर CCTV नहीं होने का आरोप

जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का कहना है कि जिन स्थानों पर वोटों की गिनती की जा रही है, वहां CCTV कैमरे नहीं लगाए गए हैं। उन्होंने इस व्यवस्था को लेकर चिंता जताई और अपनी आपत्ति रिटर्निंग ऑफिसर के सामने रखी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे केंद्र में कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन जिस जगह मतगणना हो रही है, वहां CCTV की व्यवस्था नहीं है। अनुज सिंह ने इसे धांधली बताते हुए कहा कि जब तक मतगणना स्थल पर कैमरे नहीं लगाए जाते, उनका धरना जारी रहेगा।

bihar mlc election result
अनंत सिंह की पत्नी से छिना राज्य मंत्री का दर्जा, सरकारी बंगला भी खाली करने का नोटिस

मतगणना केंद्र की साफ-सफाई पर भी उठाए सवाल

जन सुराज प्रत्याशी ने मतगणना केंद्र पर साफ-सफाई की व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इतनी महत्वपूर्ण मतगणना के दौरान काउंटिंग एजेंटों के बैठने की जगह बेहद गंदी है और वहां से बदबू आती है। उनके मुताबिक, इस तरह की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।

पटना डीएम ने CCTV को लेकर क्या कहा?

पटना स्नातक सीट की मतगणना के दौरान CCTV कैमरे नहीं होने की शिकायत पर पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव की मतगणना में CCTV कैमरे नहीं लगाए जाते हैं और सभी उम्मीदवारों को इस संबंध में पहले ही जानकारी दी गई थी।

bihar mlc election result
मर्यादाएं तार-तार कर दी.. खरगे के बयान पर भड़के अमित शाह और नितिन नवीन, तीखा पलटवार, देखें VIDEO

डीएम के मुताबिक, प्रशासन भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक काम कर रहा है। इस बीच चुनाव के नतीजों को लेकर मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों का जुटना शुरू हो गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com