अंबानी परिवार के बच्चों की शरारतों ने चुराई महफिल
jio की लिस्टिंग सेरेमनी में छाए अंबानी परिवार के नन्हे सितारे
इंटरनेट पर बच्चों की वीडियो हुई वायरल, लोग दे रहे तरह-तरह की प्रतिक्रिया
The Ambani family Little Stars Stole The Show At The Jio Listing Ceremony: दिल तो बच्चा है जी सुने होंगे। सच कहा गया है दिल को बच्चों जैसा ही प्रकृति ने बनाया है, जैसे बचपने में बेफ्रिक्री रहती वैसे ही दिल भी बेफ्रिक रहना चाहता है। बच्चे बेपरवाह और हरफनमौला होते हैं। कहा जाता है कि बचपना जीवन की सबसे खुबसूरत अवस्था होती है। जहां न कोई दिखावापन न कोई शर्म और न ही किसी से भय। जहां जो मन हो वो किया जाए। मनमस्त, अल्लड़पन, शैतानी बच्चों की पहचान है। उन्हें नहीं फर्क पड़ता कि हमारा परिवार अमीर है या गरीब। उन्हें तो बस मतलब होता जीवन को खुलकर जीने और हर एक पल का आनंद उठाने से।
बच्चों की उछलकूद को शैतानी नहीं बल्कि मस्ती कहना ज्यादा लाजमी होगा। असल में कल से ही अंबानी परिवार के बच्चों की मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर हर तीसरी वीडियो अंबानी परिवार के बच्चों की मस्ती की दिख रही है। सभी वीडियो 28 अक्टूबर को मुंबई स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में जियो प्लेटफॉर्म्स की स्टॉक मार्केट लिस्टिंग सेरेमनी की है। वीडियो देखकर आप भी कहेंगे सच में बच्चे दिल के सच्चे होते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक क्लिप में परिवार का एक छोटा बच्चा फूलों की सजावट के बीच लेटा हुआ दिखाई देता है। बड़े लोगों के लिए यह कार्यक्रम भले ही एक महत्वपूर्ण कारोबारी अवसर रहा हो, लेकिन बच्चे के लिए मंच की सजावट और आसपास का माहौल शायद खेलने-कूदने की एक नई दुनिया जैसा था। इस मासूम पल को देखकर कई यूजर्स ने इसे बच्चों की बेफिक्री और बचपन की सहजता से जोड़कर देखा।
एक अन्य वीडियो में अंबानी परिवार का नन्हा सदस्य मंच के आसपास दौड़ता दिखाई देता है। उस समय आकाश अंबानी वहां मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान श्लोका मेहता बच्चे को वहां से ले जाने की कोशिश करती नजर आई। इस दृश्य ने कार्यक्रम के औपचारिक माहौल के बीच एक घरेलू और सहज पल को सामने ला दिया।
इन वीडियो की खास बात यही है कि जहां मंच पर कारोबार और कंपनी की उपलब्धियों से जुड़ी बातें हो रही थीं, वहीं बच्चों की अपनी ही दुनिया चल रही थी। उनकी चंचलता ने कार्यक्रम को देखने वालों के लिए एक अलग आकर्षण पैदा कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, जब वह बड़ा होगा और तो इसे किसी कंपनी के CEO के तौर पर देखेगा।
वहीं, एक अन्य यूजर की टिप्पणी ने लोगों का ध्यान खींचा, क्या यह देखना सुंदर नहीं है कि बच्चे बच्चे ही रहें और उनकी माँएं उनकी देखभाल करें।