

पाकिस्तान की सड़क पर महिला करने लगी उपद्रव
गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर कैमरे में कैद हुई महिला की करतूत
वायरल वीडियो पाकिस्तान के शहर के गुलिस्तान-ए-जौहर का बताया जा रहा है
High-Voltage Drama By A Woman In Pakistan: सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल होते रहती है। वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया देते हैं। इसी बीच एक वीडियो पाकिस्तान के शहर के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके से वायरल हो रही है।
इस वीडियो में महिला बीच सड़क पर खूब बवाल काटते हुए नजर आ रही है। पाकिस्तान पर्दा वाला देश है जहां महिलाओं को उतनी ना तो आजादी है और न ही अधिकार। ऐसे में एक पाकिस्तानी महिला का बीच सड़क पर हंगामा करने का मामला पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस वीडियो में आप साफतौर पर देख सकते हैं कैसे महिला सड़कों पर दौड़ते हुए कभी गाड़ी के सामने आ जा रही है तो कभी बाइक को गिरा रही है। पास में पुलिस के जवान मौजूद है उसके बाद भी महिला का उपद्रव कम नहीं हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के शहर गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में महिला अचानक सड़क पर हंगामा करने लगी। वह आने-जाने वाली गाड़ियों के बोनट पर चढ़ने लगी और वहां मौजूद लोगों के साथ भी हाथापाई करती दिखाई दी। महिला के इस व्यवहार से सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात बाधित हुआ।
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने महिला के व्यवहार को नशे से जोड़कर देखा, जबकि अन्य लोगों ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या की आशंका जताई। हालांकि, महिला की स्थिति और उसके व्यवहार की वास्तविक वजह की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस ने शुरुआत में महिला को समझाने की कोशिश की। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर शाहराह-ए-फैसल पुलिस स्टेशन ले जाने की बात कही गई है। फिलहाल सोशल मीडिया पर वाययरल इस वीडियो को देखकर तरह-तरह के सवाल खड़ा कर रहे हैं। वीडियो को देखने पर पता चल रहा कि महिला की मांसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस के सामने भी महिला बवाल काटते हुए नजर आ रही है।