राघोपुर नाव हादसा: बच्चों के तेरहवीं में पहुंचे प्रशांत किशोर, नेताओं के बीच चले लात घूसे; VIDEO वायरल

Raghopur Boat Accident: 13 अक्टूबर को वैशाली के राघोपुर में नाव हादसा होने से 13 बच्चों की मौत हो गई थी। 25 अक्टूबर को तेरहवीं कार्यक्रम में प्रशांत किशोर की मौजूदगी में नेताओं के बीच मारपीट हो गई।
bihar viral video
बिहार में नेताओं के बीच चले लात घूसे सोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • बिहार के राघोपुर में तेरहवीं कार्यक्रम में नेताओं के बीच हुई मारपीट

  • जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की मौजूदगी में हुआ बवाल

  • मारपीट की वीडियो वायरल होने के बाद नेताओं के व्यवहार पर उठ रहा है सवाल

Politicians In Bihar Trade Kicks And Punches: बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की मौजूदगी में दो गुटो के बीच बवाल होने की बात सामने आ रही है। पूरा मामला तेरहवी कार्यक्रम का बताया जा रहा है। असल में 13 अक्टूबर की शाम वैशाली जिले के राघोपुर में नाव हादसा हो गया था। इस हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा होने की वीडियो वायरल हो रही है।

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की मौजूदगी में दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। वायरल वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस की मौजूदगी में दो गुटों के बीच हाथापाई हो रही है। पुलिस मौजूद है और लोगों को छुड़ा रही है।

बच्चों के तेरहवीं के कार्यक्रम में शुरू हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार राघोपुर में नाव हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों के बीच तेरहवीं कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताने और उनसे मिलने के लिए जन सुराज के प्रशांत किशोर भी पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।

bihar viral video
खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही

बीजेपी और जेडीयू नेताओं के बीच विवाद की चर्चा

इस विवाद में बीजेपी नेता गगन राय और जेडीयू के प्रदेश सचिव अजीत यादव के बीच कहासुनी होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि हादसे की जांच को लेकर शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया।

मारपीट में जेडीयू नेता अजीत यादव के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस की तैनाती किए जाने की खबर है।

नाव हादसे में हुई थी बच्चों की मौत

गौरतलब है कि राघोपुर में 13 अक्टूबर को नाव पलटने की घटना में कई बच्चों की जान चली गई थी। इस हादसे के बाद से ही पीड़ित परिवारों में शोक का माहौल है। बच्चों के तेरहवीं कार्यक्रम में हुई मारपीट ने दुखद माहौल के बीच एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

bihar viral video
अनंत सिंह की RJD में एंट्री होगी? छोटे सरकार पर तेजस्वी करेंगे फैसला, बिहार में सियासी हलचल तेज

वीडियो हुई वायरल

राघोपुर नाव हादसे में जान गवाने वाले बच्चों का 25 अक्टूबर को तेरहवीं का भोज कार्यक्रम था। दुखद हादसे को लेकर पीड़ित परिवार से मिलने जन सुराज के संस्थापक के साथ-साथ और भी राजनीतिक पार्टियों के नेता पहुंचे हुए थे। किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद हाथापाई में तबदील हो गया। विवाद को बिहार पुलिस के पुलिसकर्मी शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com