वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

‘10 लाख खर्च कर के यही देखने आए?’ भारतीय व्लॉगर ने दिखाया यूरोप का वो सच जो रील्स में नहीं दिखता

Europe Travel Reality : भारतीय ट्रैवल व्लॉगर प्रतीक सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें उन्होंने यूरोप की चमकदार छवि के पीछे की गंदगी, अव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े सवाल उठाए हैं।

हितेश तिवारी

Europe Viral Video : यूरोप को लंबे समय से दुनिया के सबसे खूबसूरत और ड्रीम ट्रैवल डेस्टिनेशन के तौर पर देखा जाता रहा है। फ्रांस, इटली और स्विट्जरलैंड जैसे देशों की तस्वीरें सोशल मीडिया रील्स और फिल्मों में इतनी परफेक्ट दिखाई जाती हैं कि लोग वहां जाने का सपना संजो लेते हैं। लेकिन हाल ही में भारतीय ट्रैवल व्लॉगर प्रतीक सिंह के एक वीडियो ने इस चमकदार तस्वीर पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यूरोप की हकीकत बयां करता यह वीडियो

वायरल वीडियो में प्रतीक सिंह यूरोप के कई मशहूर शहरों की सड़कों पर फैली गंदगी और अव्यवस्था दिखाते नजर आते हैं। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर जिस यूरोप को दिखाया जाता है, हकीकत उससे काफी अलग है। प्रतीक बताते हैं कि यूरोप घूमने के लिए शेंगेन वीजा लेना आसान नहीं होता- इसके लिए महीनों के बैंक स्टेटमेंट, ITR, ढेरों डॉक्यूमेंट्स और महंगे फ्लाइट टिकट्स की जरूरत पड़ती है। ट

इसके बावजूद, वहां पहुंचने पर कई जगहों पर गंदगी, चोरी और अव्यवस्था देखने को मिलती है। वीडियो में वह कहते हैं, “10 लाख रुपये से ज्यादा खर्च करके आप यही देखने आते हैं? ये सब तो भारत में भी देखा जा सकता है।”

यूरोप में बढ़ते अपराध, चोरी और अवैध प्रवासियों की समस्या

प्रतीक सिंह ने अपने वीडियो में यह भी दावा किया कि आज के समय में पूर्वी देश जैसे जापान, चीन, ताइवान, साउथ कोरिया, मलेशिया और सिंगापुर टूरिज्म, इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास के मामले में यूरोप से आगे निकल चुके हैं।

उन्होंने यूरोप में बढ़ते अपराध, चोरी और अवैध प्रवासियों की समस्या पर भी चिंता जताई। व्लॉगर ने नीदरलैंड्स में एक फुटबॉल मैच के दौरान हुए हंगामे और आतिशबाजी का जिक्र करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। एक यूजर ने लिखा, “इतने पैसे खर्च कर गंदगी और अपराध देखने जाएं?” वहीं नीदरलैंड्स में रहने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि टूरिस्ट इलाकों में गंदगी है, लेकिन बाकी शहर काफी साफ और सुरक्षित हैं।
कुछ यूजर्स ने अवैध प्रवासन को समस्या की जड़ बताया, तो कुछ ने वीडियो को एकतरफा नजरिया करार दिया।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट