कभी बेंगलुरु नहीं आना चाहती थीं, आज उसी शहर को कहती हैं अपना घर- प्रगति झा की Reel हुई वायरल

Bengaluru Life : प्रगति झा ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक Reel शेयर कर बताया कि कैसे बेंगलुरु, जिसे वो कभी पसंद नहीं करती थीं, आज उनकी ज़िंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन गया है।
A city she never wanted to move to eventually shaped Pragati Jha’s confidence, independence, and sense of belonging in Bengaluru.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Career Transition : अक्सर ज़िंदगी हमें वहां ले जाती है, जहां हम कभी जाना नहीं चाहते। कुछ ऐसा ही अनुभव साझा किया है इंस्टाग्राम यूजर प्रगति झा ने, जिनकी एक भावुक Reel सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

प्रगति ने बेंगलुरु आए हुए एक साल पूरे होने पर यह वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि कॉलेज प्लेसमेंट के बाद 2025 की शुरुआत में जब उन्हें बेंगलुरु आना पड़ा, तो यह उनकी पसंद नहीं थी। वीडियो में वह साफ तौर पर कहती हैं कि बेंगलुरु जैसी भीड़भाड़, ट्रैफिक और तेज़ रफ्तार वाली शहर की ज़िंदगी से वो हमेशा दूर रहना चाहती थीं।

जिस शहर से डरती थीं, अब खुद का हो गया

प्रगति बताती हैं कि शुरुआत में उन्होंने मन ही मन यही दुआ की थी कि उन्हें किसी और शहर में पोस्टिंग मिल जाए। शांत माहौल पसंद करने वाली प्रगति के लिए बेंगलुरु में अकेले रहना आसान नहीं था। लेकिन समय के साथ हालात बदले और शहर ने उन्हें खुद से लड़ना सिखाया।

धीरे-धीरे इस नए शहर में रहने से वह ज्यादा आत्मनिर्भर, मजबूत और अनुशासित होती चली गईं। रोजमर्रा की चुनौतियों ने उनके आत्मविश्वास को नया रूप दिया।

यूजर्स बोले- हर किसी की अपनी बेंगलुरु स्टोरी होती है

वीडियो में प्रगति एक खास पल का जिक्र करती हैं, जब वह अपने आखिरी कॉलेज एग्जाम के लिए अपने होमटाउन गईं। वहीं उन्हें एहसास हुआ कि उनका मन बार-बार बेंगलुरु की ओर खिंच रहा है। यही वह पल था जब उन्हें समझ आया कि जिस शहर से वह डरती थीं, वही अब उनका अपना बन चुका है।

इस Reel पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, हर नए शहर से प्यार होने में वक्त लगता है।दूसरे ने कहा, बेंगलुरु बहुत लोगों को अनजाने में मजबूत बना देता है।वहीं एक और यूजर ने लिखा, ये वीडियो देखकर अपनी जर्नी याद आ गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com