वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दादी के जन्मदिन पर दादा जी का प्यारा सरप्राइज, लिपस्टिक गिफ्ट देख पिघला इंटरनेट

Elderly Couple Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दादा जी ने दादी को जन्मदिन पर केक और लिपस्टिक गिफ्ट देकर साबित कर दिया कि सच्चा प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता।

हितेश तिवारी

Grandparents Love : सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन न जाने कितने वीडियो आते हैं और गायब हो जाते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो शोर-शराबे से दूर सीधे दिल में उतर जाते हैं। आज के समय में जब रिश्तों में दिखावा बढ़ गया है और प्यार को लाइक, स्टेटस और रील्स तक सीमित कर दिया गया है, ऐसे में कुछ सादे और सच्चे पल लोगों को फिर से भरोसा दिला देते हैं।

इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा एक वीडियो भी कुछ ऐसा ही है, जिसमें एक बुज़ुर्ग दंपती का प्यार देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। यह वीडियो यह साबित करता है कि प्यार उम्र, पैसे या बड़े सरप्राइज का मोहताज नहीं होता, बल्कि छोटे-छोटे जज़्बात ही उसे खास बना देते हैं।

दादा ने दादी को बर्थ-डे पर लिपस्टिक गिफ्ट की

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दादा जी अपनी पत्नी यानी दादी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने के लिए केक लेकर आते हैं। उनके चेहरे पर बच्चों जैसी मासूम खुशी साफ नजर आती है। जैसे ही दादी उन्हें देखती हैं, वह पहले थोड़ी हैरान होती हैं और फिर शर्मीली मुस्कान के साथ भावुक हो जाती हैं।

इसके बाद दोनों मिलकर केक काटते हैं और एक-दूसरे को प्यार से केक खिलाते हैं। इस पूरे पल में न कोई बनावट है और न कोई दिखावा, बस सालों का साथ, भरोसा और अपनापन झलकता है। यह वही प्यार है जो वक्त के साथ और गहरा होता चला जाता है।

वीडियो ने जीता यूजर्स का दिल

वायरल वीडियो का सबसे खास और दिल छू लेने वाला पल तब आता है, जब दादा जी दादी को गिफ्ट देते हैं। वह अपनी जेब से एक लिपस्टिक निकालते हैं और बड़े प्यार से दादी को थमा देते हैं। दादी पहले हल्की सी हंसी के साथ शरमाती हैं और फिर खुशी-खुशी गिफ्ट स्वीकार कर लेती हैं। इस छोटे से तोहफे ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है।

लोग कह रहे हैं कि यही असली रोमांस है, जहां उम्र के इस पड़ाव पर भी एक-दूसरे को खुश करने की चाह खत्म नहीं होती। वीडियो को X पर @rareindianclips अकाउंट से शेयर किया गया है और लाखों लोग इसे देखकर अपने दादा-दादी और पुराने रिश्तों को याद कर रहे हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट