नशे में धुत यात्री ने हवाई जहाज में मचाया हंगामा (फोटो- सोशल मीडिया) 
वायरल

हवाई जहाज बना रोडवेज बस! नशे में धुत शख्स ने हिला दिया पूरा सिस्टम; यात्री बोले- इसे बाहर फेंको

Viral: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में नशे में धुत एक शख्स ने हवाई जहाज के अंदर जोरदार हंगामा मचा दिया। इस पर अन्य साथी यात्री सक्रिय हुए और बात उसे बाहर करने की नौबत तक पहुंच जाती।

सौरभ शर्मा

Drunk Passenger in Flight Drama Video: सोशल मीडिया पर एक हवाई जहाज के अंदर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नशे में धुत एक यात्री को खूब हंगामा मचाते हुए देखा जा सकता है। शख्स की हरकते इतनी ज्यादा भयानकर और परेशान करने वाली थी इसे साथ के अन्य यात्रियों ने उसे विमान से बाहर निकालने की मांग कर डाली, इसके बाद क्रू सदस्यों ने मामले में हस्तक्षेप किया। घटना विमान के अंदर की सुरक्षा के साथ किसी राज्य की पुरानी रोडवेज बस जैसा माहौल भी प्रदान कर रही है। जिस तरह के दृश्य विमान के अंदर दिखाई दे रहे है उन्हें किसी राज्य की पुरानी रोड़वेज बसों के माफिक समझा जा सकता है।

वायरल हो रहे वीडियो में, एक व्यक्ति नशे की हालत में अपने साथी यात्री पर बुरी तरह चिल्ला रहा है। हालांकि, उसका साथी शांति से खड़ा है, व्यक्ति के चिल्लाने से लग रह है कि वो अपने साथी पर इस तरह से झल्लाया कि पूरे प्लेन उस झल्लाहट से तिलमिला गया। लेकिन बढ़ते हंगामे को देखकर एयर होस्टेस और अन्य क्रू सदस्य तुरंत हरकत में आ गए और स्थिति को संभालने की कोशिश करने लगे। वैसे तो सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करना एक गंभीर अपराध है, जिसके लिए सख्त कानून बनाए गए हैं। चाहे बस हो, ट्रेन हो या हवाई जहाज, किसी भी यात्री को दूसरे की सुरक्षा और शांति भंग करने का अधिकार नहीं है।

यात्रियों ने की बाहर निकालने की मांग

यात्री के लगातार चिल्लाने और आक्रामक व्यवहार से विमान का माहौल तनावपूर्ण हो गया। कई सहयात्रियों ने अपनी सीट से उठकर क्रू सदस्यों से उस शख्स को विमान से बाहर निकालने की मांग की। एक महिला यात्री को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "इन्हें बाहर निकालिए।" जब एयर होस्टेस ने नशे में धुत यात्री को शांत कराने की कोशिश की और उसे बाहर करने की चेतावनी दी, तो हंगामा और बढ़ गया। हालांकि, कुछ यात्री ऐसे भी थे जो मामले को पूरी तरह समझकर उसे सुलझाने का प्रयास करते दिखे।

सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़

वीडियो वायरल होते ही इस पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा, "एयरइंडिया में ड्रिंक ड्राइव का पैसेंजर, दारू बदनाम कर दी, माहौल टाइट है।" कई लोगों ने इसे दिल्ली-पटना की फ्लाइट का नजारा बताया। कुछ यूजर्स को हंगामा करने वाले शख्स की आवाज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसी लगी, जिस पर उन्होंने हैरानी जताई। एक यूजर ने लिखा, "यह एक ट्रेनिंग वीडियो लग रहा है, असली में ऐसा क्राउड प्लेन में नहीं आता।" वहीं, एक अन्य यूजर ने सामाजिक टिप्पणी करते हुए लिखा, "अमीर आदमी ऐसा करे तो पैनिक अटैक और गरीब करे तो नशे में धुत।"

(नोट- यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर है नवभारत इस खबर की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है)

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए

वकील कॉकरोच नहीं हो सकता... मनन मिश्रा का CJP और AAP को दो टूक जवाब, कहा- दम है तो चुनाव लड़ो

तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को दिया बड़ा झटका, नेटिव शब्द पर उठाए गंभीर सवाल

जाट समुदाय का अपमान अखिलेश को पड़ेगा भारी? मायावती ने SP के रवैये पर किया प्रहार, यूपी में बढ़ा सियासी टकराव