वकील कॉकरोच नहीं हो सकता... मनन मिश्रा का CJP और AAP को दो टूक जवाब, कहा- दम है तो चुनाव लड़ो

Manan Mishra Lawyers Protest: BCI चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने इस्तीफे की मांग पर कहा कि वह 25 लाख वकीलों का प्रतिनिधित्व करते हैं और आसानी से पद नहीं छोड़ेंगे।
manan mishra lawyers protest
मनन कुमार मिश्रासौजन्य-IANS
Published on
Updated on

BCI Chairman Manan Kumar Mishra: BCI चेयरमैन और राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। अनशन कर रहे वकीलों को उन्होंने दो टूक जवाब दे दिया है। उनका कहना है कि उन्हें जनता द्वारा चुनकर भेजा गया है और वे इस्तीफा नहीं देंगे।

दिल्ली में बार काउंसिल ऑफ इंडिया में कथित गड़बड़ियों और अपने इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध कर रहे वकीलों के एक समूह पर, BCI चेयरमैन और राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने बड़ा बयान दिया। मनन कुमार मिश्रा ने कहा, हाल ही में सोशल मीडिया पर बहुत सी गैर-जिम्मेदाराना और बेतुकी बातें चल रही हैं।

दीक्षांत समारोह का बहिष्कार

हैदराबाद की NALSAR यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश जो उनके चांसलर भी हैं उनका बहिष्कार करने का फैसला किया और उस दीक्षांत समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया जिसकी अध्यक्षता उन्हें करनी थी।

AAP और CJP की साजिश

उन्होंने कहा कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन के तौर पर, मुझे यह बात बहुत आपत्तिजनक लगी। नतीजतन, एक आदेश जारी किया गया कि उनका एनरोलमेंट प्रोसेस नहीं किया जाएगा। हालांकि, 15 मिनट के भीतर ही वह आदेश वापस ले लिया गया और छात्रों की शिकायतों का समाधान किया गया।

आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा कि इस मौके का फायदा उठाते हुए, आम आदमी पार्टी और तथाकथित CJP समूह के सदस्यों ने मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग शुरू कर दी। मैंने 12 से 14 साल तक बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन के तौर पर काम किया है क्योंकि मैं चुना गया था। वे 7वीं बार चुने गए है।

manan mishra lawyers protest
जाट समुदाय का अपमान अखिलेश को पड़ेगा भारी? मायावती ने SP के रवैये पर किया प्रहार, यूपी में बढ़ा सियासी टकराव

25 लाख वकीलों का प्रतिनिधित्व

इस्तीफे से इनकार करते हुए उन्होंने कहा, मनन मिश्रा 25 लाख वकीलों का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह आसानी से पद नहीं छोड़ेंगे। कल रात लगभग 15 छात्र इस्तीफे की मांग करते हुए यहां आए थे। वकील काकरोच नहीं है। वकील एक समाज का सम्मानित वर्ग है इसलिए उनके आत्मसम्मान के साथ कोई खिलवाड़ करेगा तो उसका करारा जवाब मिलेगा। अगर किसी को तकलीफ है तो चुनाव में आओ और लोकतांत्रित तरीके से लड़ो।"

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के चेयरमैन और भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के 2026 बैच के छात्रों के वकालत के लिए एनरोलमेंट पर रोक से जुड़े विवाद को पूरी तरह खत्म कर दिया था। विश्वविद्यालय को भेजा गया पत्र जारी होने के करीब 30 मिनट के भीतर ही वापस ले लिया गया था और उस पर कभी अमल नहीं हुआ।

Navbharat Live
navbharatlive.com