चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए

Chandigarh ETT Teachers Protest: चंडीगढ़ में ETT टीचर्स यूनियन के 180 सदस्य परिवारों के साथ हरपाल चीमा के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।
chandigarh ett teachers protest
चंडीगढ़ में ईटीटी शिक्षकों का प्रदर्शनसौजन्य-एक्स
Published on: 
Updated on: 

Chandigarh ETT Teachers Detained: चंडीगढ़ में ETT (एलिमेंट्री टीचर ट्रेनिंग) टीचर्स यूनियन के 180 सदस्य अपने परिवारों के साथ पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर के बाहर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

सभी शिक्षकों का कहना है कि जब 2016 में जो शिक्षकों की भर्ती हुई थी, उसमें प्रक्रिया में गड़बड़ी के दौरान सभी शिक्षकों को निकाल दिया गया था। लेकिन एक क्लर्क को बचा लिया गया था। शिक्षकों का दावा है कि गड़बड़ी उसी क्लर्क के कारण हुई थी फिर भी उसे बचाया गया। इसलिए सभी शिक्षक क्लर्क को निलंबित करने की मांग लेकर वित्त मंत्री के घर का घेराव करने पहुंचे है।

क्लर्क को हटाने के लिए प्रदर्शन

एक प्रदर्शनकारी ने बताया, कि "हमें असल में 2016 में भर्ती किया गया था, लेकिन बाद में भर्ती प्रक्रिया में कमियों के आधार पर हमें नौकरी से निकाल दिया गया। बाद में, कोर्ट के आदेश पर हमें फिर से नौकरी पर रखा गया। हालांकि, आम आदमी पार्टी की सरकार ने विभाग के एक क्लर्क के साथ मिलीभगत करके हमें बहाल करते समय उस क्लर्क को बचाया। अब, एक IAS रिपोर्ट में कहा गया है कि यह समस्या क्लर्क की गलती की वजह से हुई थी और इसमें हम 180 ETT शिक्षकों की कोई गलती नहीं थी। फिर भी, पिछले हफ्ते कई मीटिंग्स के बावजूद हमें कोई न्याय नहीं मिला। हम न्याय की उम्मीद में चंडीगढ़ आए थे, लेकिन हमारे शिक्षकों के साथ मारपीट और हिंसा की जा रही है।"

chandigarh ett teachers protest
वकील कॉकरोच नहीं हो सकता... मनन मिश्रा का CJP और AAP को दो टूक जवाब, कहा- दम है तो चुनाव लड़ो

10 साल से न्याय की मांग कर रहे शिक्षक

एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा, "हम शिक्षा विभाग के उस क्लर्क को सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं जिसने अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए इतना बड़ा घोटाला किया। हम अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। शिक्षा मंत्री और वित्त मंत्री का कहना है कि उनके पास क्लर्क को सस्पेंड करने का अधिकार नहीं है और वे मुख्यमंत्री के साथ बैठक कराने का वादा करते हैं, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है। वे बस बहाने बना रहे हैं। हम 10 साल से न्याय की मांग कर रहे हैं।"

chandigarh ett teachers protest
PM मोदी के 25 साल और 2029 का मेगा प्लान: नई जिम्मेदारियों की रूपरेखा होगी तैयार, क्या बदल जाएगी BJP की चाल?

पंजाब में एलिमेंट्री टीचर ट्रेनिंग (ETT) शिक्षकों ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों, जिनमें नौकरी पक्की करने की मांग भी शामिल है, को लेकर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें सेक्टर 3 पुलिस स्टेशन ले गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com